बॉलिवुड को एक और झटका.. नहीं रहीं सरोज खान !!!

    03-Jul-2020
|

सरोज खान | बॉलिवुड का एक मशहूर नाम | हमने आज तक माधुरी दीक्षित, जूही चावला, ऐश्वर्या राय बच्चन या श्रीदेवी के जितने भी गाने पसंद किये हैं, या जो भी गाने हमें उनके नृत्य के कारण पसंद हैं, उनके पीछे हमेशा से ही एक नाम जुडा था, वो था नृत्यनिर्देशक सरोज खान का | आज सुबह बॉलिवुड की प्रसिद्ध कोरियोग्राफर सरोज खान का हृदयगति रुकने से निधन हो गया | वे ७१ साल की थीं | २०२० साल बॉलिवुड के लिये सबसे कठिन सालों में से एक रहा है | जहाँ एक ओर फिल्म की शूटिंग रुकने से कई लोगों के सामने रोजगार का प्रश्न आ खडा है, वहीं दूसरी ओर बॉलिवुड ने इस साल में इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान और सुशांत सिंह राजपूत के बाद अब एक और हस्ती को खो दिया है |


Saroj Khan_1  H


उन्हें २० जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था | साँस लेने में तकलीफ होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था | करीब १०- १२ दिन चले इलाज के बाद आज उन्होंने आखरी साँस ली | उनकी अंतिम विधी मलाड में की जाएगी | उनके इस तरह जाने से पूरी फिल्मी दुनिया सदमें में हैं | की सितारों नें अपनी भावनाएँ सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्त की हैं |



अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, “आज सरोज खान जी के निधन की खबर से उठा, उन्होंने नृत्य को सभी के लिये बहुत आसान बना दिया था | उनके जाने से पूरी इंडस्ट्री को बहुत बडी क्षति पँहुची हैं | उनकी आत्मा को शांति मिले |” तो निर्देशक शेखर कपूर कहते हैं, “उन्होंने अदाकाराओं की पिढीयों को बनाया है | मिस्टर इंडिया फिल्म सरोज जी के बिना कभी वैसी नहीं होती जैसी कि वो आज है | आपको उन्हें श्रीदेवी जी के साथ नृत्य करते हुए देखना चाहिये था | क्यों कि वे स्वयं पूरी रात नृत्य करती थी | हम रात भर शूट किया करते थे, लेकिन वे पूरी रात उसी ऊर्जा के साथ नृत्य करती थी |” जॉन अब्राहम कहते हैं, “दिल टूट गया… सरोज जी रेस्ट इन पीस” !!!





माधुरी दीक्षित आज सभी के दिलों पर राज करती हैं, धकधक गर्ल के नाम से प्रसिद्ध है, उसका श्रेय जाता है सरोज खान को | आज इंडस्ट्री में सरोज खआन और माधुरी दीक्षित प्रसिद्ध गुरु शिष्य जोडियों में से एक हैं | हम दिल दे चुके सनम का “निंबुडा” हो, या फिर माधुरी का “चने के खेत में” आप तेजाब फिल्म का गीत “एक दो तीन…” और बेटा फिल्म का “धक धक करने लगा” तो भूल ही नहीं सकते | सरोज जी ने आयकॉनिक गानों की लाईन लगा दी थी | उनके इस तरह जाने से फिल्मी दुनिया के एक युग का अंत हुआ है |