जानियें क्यों होने लगी सोनाक्षी सिन्हा ट्विटर पर ट्रेंड, #Trending_Story

17 Jul 2020 15:43:26

आज सुबह से ही सोनाक्षी सिन्हा ट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं | आज ही उनकी आने वाली फिल्म “भुज” का फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है, जिसमें वे ‘सुंदरबेन जेठा मधरप्यारा’ की भूमिका में नजर आ रहीं है | जो कि एक समाजसेवी हैं, और जिन्होंने अपने साथ ३०० महिलाओं को जोडकर भारतीय सेना की मदद की थी | इसी कारण से आज वे सुबह से ट्विटर पर ट्रेंड हो रही हैं | अजय देवगण ने भी इस पोस्टर को शेअर करते हुए ‘सुंदरबेन जेठा’ के बारे में सबको बताया है |


Sonakshi_1  H x


लेकिन सोनाक्षी सिन्हा ट्विटर पर ट्रोल भी हो रहीं हैं, जिसका मुख्य कारण है, उन्होंने अपना ट्विटर अकाउंट बंद किया था | सोनाक्षी सिन्हा ने सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद ‘नेपोटिझम’ पर बढती चर्चाओें के चलते अपना ट्विटर अकाउंट यह कह कर बंद किया था कि यहाँ बहुत ज्यादा नकारात्मकता है | उनके ट्विटर अकाउंट को डिलीट करने को लेकर बहुत चर्चे थे | और जिस कारण आज उनकी इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलूज होने के बाद भी उन्हें उनके अकाउंट को डिलीट करने को लेकर ट्रोल किया जा रहा है |










इस पर कई मीम्स भी बनाए जा चुके हैं और आज सोशल मीडिया पर भुज के फर्स्ट लुक से ज्यादा सोनाक्षी के ट्रेंड होने पर मीम्स बनाए जा रहे हैं, आईये देखते हैं इन मीम्स की एक झलक |

Powered By Sangraha 9.0