बॉलिवुड को एक और झटका, नहीं रहे वाजिद खान

01 Jun 2020 12:11:32

२०२० साल बहुत की कठिन समय लेकर आया है | और सबसे बडी बात बॉलिुड को इस साल ने झकझोरकर रख दिया है | कोविड के कारण बंद पडी शूटिंग्स ने जहाँ बॉलिवुड की अर्थव्यवस्था की कमर तोड दी है, वहीं इरफान खान और ऋषि कपूर जैसे कलाकारों के अचानक जाने से बॉलिवुड सूना हो गया है | ऐसे में बॉलिवुड को एकबार फिर काफी बडा झटका लगा है | प्रसिद्ध संगीतकार जोडी साजिद-वाजिद के वाजिद खान (उम्र ४२) का कल देर रात निधन हो गया | बताया जा रहा है कि उन्हें भी कोविड-१९ इनफेक्शन हुआ था | तो कई सूत्रों का कहना है कि उनकी हृदय की धमनियों में आये ब्लॉकेज के कारण उनकी मृत्यु हुई | ऑल इंडिया रेडियो के मुताबिक उनका निधन कोरोना के कारण हुआ है |


Wajid Khan_1  H


वाजिद खान मुख्य रूप से साजिद वाजिद जोडी के कारण प्रसिद्ध थे | इन दोनों ने मिलकर बॉलिवुड को अलग प्रकार का संगीत दिया | सलमान खान की अधिकतर फिल्मों में इन्हीं का संगीत देखने को मिलता है | दबंग हो या वॉंटेड, गॉड तुस्सी ग्रेट हो या फिर वीर साजिद वाजिद के म्यूजिक को सभी ने पसंद किया है | वाजिद खान के इतने कम उम्र में इस तरह से जाने के कारण पूरी फिल्म इंडस्ट्री सकते में है |









संगीतकार सलीम मर्चेंट, प्रियंका चोप्रा, अमिताभ बच्चन, प्रिती झिंटा, अक्षय कुमार, करण जौहर आदि कई सेलिब्रिटीज नें ट्विटर के माध्यम से अपनी भावनाएँ व्यक्त की हैं | कोरोना के कारण इस तरह से किसी सेलिब्रिटी के मृत्यु होने से पूरा देश सकते में आ गया है | आने वाले समय में क्या होगा इसकी चिंता सभी को सता रही है | सभी सितारों ने अपनी भावनाएँ व्यक्त करते हुए वाजिद अली को श्रद्धांजली अर्पण की है |



 

Powered By Sangraha 9.0