ये क्या हो रहा है? हर दिन कोई नई बुरी खबर

08 May 2020 14:56:25

पिछले कुछ दिनों से हमारे देश में हर दिन कोई नई घटना घट रही है, लेकिन यह घटना सकारात्मक ना होते हुए नकारात्मक ही है | ऐसे में देश का मनोबल बनाए रखना मुश्किल हो रहा है | हर दिन कोई नई खबर आती है, और अहसास कराती है कि देश का समय अभी खराब चल रहा है | पहले कोरोना का संकट सामने आया, हर दिन कोरोना प्रभावित नागरिकों की संख्या और बढती हुई मृत्युओं की संख्या दिल दहला देने वाली हैं | और आए दिन कोई नई घटना परेशान करने वाली है |



bad news_1  H x

कोरोना से देश का हाल बेहाल ही था, कि अचानक खबर आई अभिनेता इरफान खान को अस्पताल में भर्ती कराया है, अगले ही दिन खबर आई कि वे नहीं रहे | सारा देश उस दिन शोक में डूबा था | सभी इरफान को याद कर रहे थे | देश इस घटना से उबरा भी न था कि अगले ही दिन खबर आई प्रसिद्ध अभिनेता ऋषि कपूर का देहांत हो गया | पूरी सिने दुनिया फिर एक बार शोक के सागर में डूब गई | पहले से परेशान नागरिक फिर एक बार परेशान हो गये |


bad newsir_1  H


इन सारी खबरों से लोग फिर एक बार बहार आ ही रहे थे कि, जम्मू काश्मीर के ‘हंडवारा’ में आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड में देश के वीर शहीद हो गए | काश्मीर में ४८ घंटे में ८ जवान शहीद हुए | शहीद कर्नल अश्विनी कुमार, शहीद मेजर अनुज सूद, शहीद कांस्टेबल संतोष कुमार मिश्रा, शहीद कांस्टेबल चंद्रशेखर और सभी शहीद जवानों की अंतिम यात्रा देखते वक्त देशवासियों की आँखे नम हो गईं | एक और दिल दहला देने वाली घटना थी ये |


bad newsir_1  H


देश इस घटना से संभला भी न था कि, विशाखापट्टनम में प्लाँट में गैस लीक होने की खबर आई | १००० से भी अधिक लोग अस्पताल में भर्ती थे, बहुतों ने जान गवाईं, बहुतों को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया | स्थिती अभी भी गंभीर बनी हुई है | कई परिवार बिखर गये | कोरोना के संकट में उन पर जान का ये अलग ही संकट बन आया |


bad newsir_1  H


कल की इस खबर से हम पूरी तरह उभरे भी नहीं थे कि आज औरंगाबाद में ट्रेन दुर्घटना में १६ मजदूरों की जान जाने की खबर आई साथ ही एक मिग २१ प्लेन के हादसे की भी खबर आई | निश्चित ही ये कठिन समय है, और देश के हर कोने में कहीं ना कहीं कोई ना कोई किसी भयानक संकट का सामना कर रहा है |




bad newsir_1  H


इतनी सभी नकारात्मक खबरों के बीच कुछ खबरें मन को शांति देने वाली भी थी | आतंकवादियों से बदला लेते हुए देश की सेना के जवानों ने हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना रियाझ नाईकू का खात्मा किया | देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है | कोरोना के संदर्भ में भारत की स्थिती अभी भी बाकी देशों से बेहतर है | और कई एस्ट्रॉलॉजर्स पर विश्वास किया जाए तो आने वाले ३ महीनों के बाद कोरोना का खतना बहुत ही कम होने वाला है | यदि यह बात सच है, तो अवश्य ही हमें आशा की एक किरण दिखाई दे रही है |


ऐसा कहा जाता है कि, यदि कुछ बुरा होता है, तो एक के बाद एक बुरा होता ही चला जाता है | शायद समय खराब होता है इसलिये, लेकिन साथ में यहभी कहा जाता है कि ये निशानी होती है कि बुरा वक्त जल्द ही समाप्त होने जा रहा है | तो हमें बस अपना मनोबल ऊँचा रखना है, और देश में हो रही घटनाओं के लिये प्रार्थना करनी है कि सब जल्द ही ठीक हो जाए | बुरा वक्त है… बीत जाएगा..


Powered By Sangraha 9.0