आत्मनिर्भर भारत अभियान में युवाओं की प्रतिभा को मिलेगा बढावा...

    13-May-2020
|

कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुन: एक बार देश के नाम संदेश दिया | पूरा देश उनके इस संदेश की राह तक रहा था | सभी उत्सुक थे कि प्रधानमंत्री क्या बोलेंगे ? और अपेक्षा के अनुसार ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ऐतिहासिक घोषणा की | देश को आत्मनिर्भर बनाने की दृष्टि से आत्मनिर्भर भारत अभियान की कल घोषणा की गई | इसके अंतर्गत कोरोना के कारण देश की अर्थव्यवस्था का जो नुकसान हुआ है, उससे देश को बाहर निकालने के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने २० लाख करोड रुपये के पॅकेज की घोषणा की जो देश की जीडीपी के १०% है | यह अपने आप में ही बडी उपलब्धि है | आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत देश के युवाओं की प्रतिभा को अवश्य ही बढावा मिलेगा | आज देश में इन्होवेशन के क्षेत्र में जो भी युवा कार्यरत है | या देश की अर्थव्यवस्था के विकास में अपना योदगान देने के लिये जिन्होंने अपने स्टार्टअप देश में प्रारंभ किये है, ऐसे सभी युवाओं को इसका लाभ मिलेगा |


atmanirbhar_1  

यह पॅकेज खासकर देश के लघु, मध्यम एवं कुटीर उद्योगों के लिये घोषित किया गया है | साथ ही आरोग्य के क्षेत्र में भी इसका उपयोग किया जाएगा | भारत सहित धीरे धीरे सारे देशों को चीन पर निर्भरता खत्म करनी होगी | आज जो संकट पूरी दुनिया पर आया है, वो चीन के कारण ही आया है, ऐसे में प्रोडक्शन अर्थात उत्पादन के क्षेत्र में हमारे देश में जो चीनी वस्तुएँ आती हैं, या जो निर्भरता हमारी चीन पर हैं, वो समाप्त हो जाए इसलिये कल प्रधानमंत्री ने “लोकल को व्होकल” कीजीए ये आवाहन किया है | अर्थात हमें हमारे लोकल ब्रॅंड्स को ग्लोबल बनाना है | एक ग्राहक के तौर पर हमें हमारे भारतीय उत्पादनों को ही खरीदना है | और युवा आंत्रप्रिनियोर के तौर पर हमें भारतीय उत्पादनों पर जोर देना है, जिससे भारत में ही एक अच्छा ‘मार्केटप्लेस’ मिले | खुद के साथ साथ देश का भी इससे विकास होगा |



कल प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्वदेशी’ के महत्व को बारंबार बताते हुए लोगों को भारतीय वस्तुएँ खरीदने का आवाहन किया है | इससे भारतीय उद्योगों का फायदा होगा | और जो भारतीय युवा आज इंटरनॅशनल नौकरियों के पीछे भाग रहे हैं, यदि वे अपनी प्रतिभा का योग्य उपयोग करते हैं तो निश्चित ही इससे उनका और साथ सात देश की अर्थव्यवस्था का भी विकास होगा | आने वाले समय में हमें इस संकट को अवसर में परिवर्तित करना है | प्रधानमंत्री ने सभी भारवासियों के मनोबल को बढाते हुए देश की अर्थव्यवस्था के विकास के लिये एकजुट होने को कहा है, और इसमें युवाओं का योगदान अवश्य ही महत्वपूर्ण है |