आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम संबोधन देते हुए बताया कि लॉकडाउन की सीमा बढा दी गई है | और सभी को ३ मई तक लॉकडाउन के सभी नियमों का पालन करना है | कुछ समय पहले याने की २५ मार्च को प्रधानमंत्री ने लॉकडाउन के पहले चरण की घोषणा कर २१ दिन का भारतव्यापी लॉकडाउन घोषित किया था | अब लॉकडाउन का दूसरा चरण प्रारंभ होने जा रहा है | आज लॉकडाउन के पहले चरण का अंतिम दिन था | और आज प्रधानमंत्री मोदी ने लॉकडाउन का अगला चरण घोषित किया है | तो ३ मई २०२० तक होगा |
इस संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि, हम सभी को ३ मई तक लॉकडाउन के सारे नियमों का कठोरता से पालन करना है | चाहे जो हो हमें कोरोना को अनछुए क्षेत्रों में प्रवेश करने से रोकना है | यदि हमने इसका पालन किया तो और तो ही हम ये जंग जीत पाएँगे | आने वाले २ हफ्ते बहुत ही महत्वपूर्ण हैं| इन्हीं पर भारत के भविष्य की स्थिती निर्भर करेगी |
आज के संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने भारतवासियों के लिये सप्तपदी बताई है | और कहा है हर भारत वासी को इस सप्तपदी पर चलना ही होगा | उन्होंने कहा है, हमें इन ७ चीजों का खयाल रखना बहुत ही आवश्यक है |
वे सात बातें हैं :
१. घर में उपस्थित बुजुर्गों का विशेष खयाल रखना |
२. घर में बने हुए मास्क का अनिवार्य उपयोग करें |
३. अपनी इम्युनिटी बढाने के लिये आयुष मंत्रालय द्वारा बताए नियमों का पालन करें |
४. आरोग्य सेतु मोबाइल एप डाउनलोड करें और दूसरों को भी इस एप को डाउनलोड करने के लिये प्रेरित करें |
५. जितना हो सकें उतनी गरीब परिवार की देखरेख करें, उनके भोजन की व्यवस्था करें |
६. अपने व्यवसाय में किसी को भी नौकरी से न निकालें |
७. कोरोना वॉरियर्स का सम्मान करें |
भारत में कोरोना का कहर दिन ब दिन बढता जा रहा है | वर्तमान स्थिती में भारत में कोरोना पॉजिटिव्ह मरीजों की संख्या 10541 हो चुकी है | और कोरोना के कारण 358 नागरिक अपनी जान गवाँ चुके हैं | अभी तक 1205 लोग कोरोना से मुक्त हो चुके हैं | यदि भारत में २१ दिन का लॉकडाउन न किया जाता तो आज ये कोरोना बाधित मरीजों की संख्या लाखों में होती | अत: हम सभी को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा और सरकार द्वारा बताए गये नियमों का पालन करना है |