लॉकडाउन में ट्राय करें ये कुछ लजीज पकवान, आसान और मजेदार

13 Apr 2020 20:01:54

दोस्तों लॉकडाउन चल रहा है | और जाहिर सी बात है कि हम अपने अपने घरों में होंगे | और जब इंसान घर वपर रहता है, तो उसे भूख भी ज्यादा लगती है, ये तो प्रूव्हन फॅक्ट है भाई | तो इस लॉकडाउन के समय को हम क्यूँ ना कुछ लजीज पकवान बनाने या जो बना रहा है उसकी मदत करने में बिताएँ ?


Food_1  H x W:


ऐसे कौनसे आसान पकवान हैं, जो आप घर पर रह कर, कम सामग्री में (क्यूँ कि कई जगह सामान मिल नहीं रहा है) में बना सकते हैं? आईये देखते हैं | साथ ही देखते हैं इसकी रेसिपी भी | स्टूडेंट्स, कपल्स, फॅमिली सभी ये पकवान बनाकर देख सकते हैं |


१. आटा / मैदा केक :

केक किसे पसंद नहीं है | और यदि वो होममेड हो तो भई क्या कहनें | घर पर कई बार हमने हमारी मम्मी को केक बनाते देखा होगा, या हमने घर पर बना केक कई बार टेस्ट भी किया होगा | लेकिन ये बनाएँ कैसे? तो नीचे दी गई रेसिपी देख कर आप कम से कम सामान में ये केक बना सकते हैं | आपको चाहिये थोडा सा तेल, आटा, पिसी चीनी, बेकिंग सोडा, बेकिंग पावडर और दूध | साथ ही इस केक को बनाने के लिये आपको ना ओव्हन की जरूरत है ना ही माइक्रोव्हेव की, आप कूकर में भी ये केक बना सकते हैं |



२. भेलपुरी :


यदि सबसे आसान कोई स्नॅक्स होगा तो वो है भेल | बाहर जाकर हम कई बार भेलपुरी ऑर्डर करते हैं | लेकिन यदि वही टेस्टी भेल हम घर पर बनाएँ तो? है ना मजेदार ? लॉकडाउन के समय शाम की चाय के साथ घरवालों के साथ बैठ कर भेल खाने का मजा ही कुछ और है | इसके लिये आपको चाहिये मुरमुरे, टमाटर, प्याज, धनिया, मिर्च, इमली, हरी मिर्च की चटनी और थोडा सा नमकीन | भेल की सबसे मजेदार बात यह है कि इन सारी सामग्रियों में से एकाद चीज कम भी पडे तो कोई दिक्कत वाली बात नहीं है |



३. रोटीझ्झा या रोटी पिझ्झा :


ये रेसिपी तो छोटे बच्चे भी बना सकते हैं | घर में कई बार रोटियाँ बच जाती हैं, ऐसे में क्या करें ये प्रश्न तो उठता ही है | रोटी पिझ्झा एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन हो सकता है | आपको उपर का टॉपिंग बनाना है, और ढेर चारा चीज डालकर इसे तवे पर गर्म करना है | रेसिपी देखिये आप इसे एक बार तो भी जरूर ट्राय करेंगे |

  

४. पास्ता :

पास्ता भी पीझ्झा की तरह ही आसान है, और घर में जो भी सामान उपलब्ध है उससे बन सकता है | आपको बस जरूरत है रेसिपी जानने की और आप सभी ये बना सकते हैं, और अपने परिवार को खिला सकते हैं | तो ट्राय करेंगे ना आप?



दोस्तों लॉकडाउन में बुरा फील करने की या परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि इस समय का भरपूर उपयोग करने की आवश्यकता है | एक बात और, जब भी आप ये खास पकवान बनाएँ, थोडी ज्यादा मात्रा में बनाएँ और आपके बिल्डींग के गार्ड्स को, असेंशिअल सर्विस में आपके बिल्डिंग में काम करने वाले लोगों को या फिर उनको भी खिलाएँ जिनको इसकी आवश्यकता आपसे भी अधिक है | खुश रहिये और परिवार को और सब को खुश रखिये | Take Care !!!


Powered By Sangraha 9.0