अनुपम खेर कहते हैं, ये लडकियाँ बडी 'लड़ाका' होती हैं..

09 Mar 2020 15:22:15
कल ही महिला दिवस हुआ है, सभी ने महिलाओं संबंधी बहुत सारी बातें की, बहुत कुछ कहा गया लिखा गया | लेकिन कल से जो एक व्हिडियो व्हायरल हो रहा है वह काफी चर्चा में है | अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में ‘लडकियाँ बडी लडंका होती हैं’ ये व्हिडियो पोस्ट किया है, इसमें वे कहते हैं “ ये लडकियाँ हर बात पर लडती हैं, ये लडकियाँ बडी लड़ाका होती हैं |”


kher_1  H x W:

इससे पहले कि आप इसको गलत तरीके से लें, अनुपम खेर ने अपने इस व्हिडियो में महिलाओं के समक्ष उपस्थित बहुत सारी चुनौतियों का वर्णन किया है | किस तरह हर लडकी को जन्म से लेकर हर बात के लिये, अपने हक के लिये लडना पडता है, फिर चाहे वह महिलाओं की लाईन में खडे पुरुष को हटाना हो, या सीट पर बैठने के लिये लडाई हो | चाहे वर समाज की घूरती नजरें हो, या चाहे सुरक्षा का विषय हो किस तरह एक लडकी को हर छोटी बात लड कर मनवानी पडती है इस विषय में यह व्हिडियो है | 




अनुपम खेर ने साथ ही इस व्हिडियो के माध्यम से बताया है, लडकियाँ कितनी मजबूत होती हैं | वह कैसे कभी झाँसी की रानी बन, दुर्गावती बन या वक्त आने पर मॅरिकॉम बन लडती हैं | वह कैसे हिम्मत से हर मुश्किल का सामना करती है यह भी इस व्हिडियो में बताया है | अब तक इस व्हिडियो को ७२ लाख से भी अधिक लोग देख चुके हैं | 
Powered By Sangraha 9.0