#CoronaAlert अफवाहों पर विश्वास ना करें, भारत सरकार की ये वेबसाईट देखिये..

16 Mar 2020 16:05:20

कोरोना व्हायरस के कारण पूरी दुनिया में दहशत का वातावरण है | और ऐसे ही समय में अफवाहें फैलने का सबसे ज्यादा डर रहता है | लेकिन जिस प्रकार से भारत सरकार कोरोना संबंधित हर बात का बारीकी से खयाल रख रही है, इस बारे में भी सरकार ने हर प्रकार की अहतियात बरतते हुए एक वेबसाईट का निर्माण किया है | जिसमें भारत में कोरोना व्हायरस की स्थिती का सांख्यिकी यानेकि स्टेटेस्टिक्स के माध्यम से वर्णन किया है |


Corona go_1  H


इस वेबसाईट के कारण जो सत्य परिस्थिती है वो दिखाई दे रही है | इस वजह से अफवाहें फैलने में कोरथाम की जा सकती है, और साथ ही सामान्य नागरिक सत्य परिस्थिती से परिचित रहेंगे | वे बदलते स्टेट्स को इस वेबसाईटपर देख सकते हैं | इस वेबसाईट पर हेल्पलाइन नंबर भी दिया गया है, साथ ही यह जानकारी किन स्त्रोंतों से प्राप्त हुई है इसकी जानकारी भी इस वेबसाइट पर दी गई है | 




बहुत ही आसानी से यह ग्राफ और आँकडे समझे जा सकते हैं | इन आंकडों के माध्यम से वर्तमान में भारत में कोरोना व्हायरस से कितने लोग ग्रसित हैं, कितने लोगों का इलाज चल रहा है, कितने लोगों की मृत्यु हो चुकी है, ये सारी जानकारी इस वेबसाईट पर दी गयी है | सभी भारतवासियों को भारत सककार की तरफ से बताया गया है कि वे डरें नहीं, साथ ही अफवाहों पर विश्वास ना करें, वरन इस वेबसाईट के माध्यम से सत्य परिस्थिती की जाँच करें |

 


Powered By Sangraha 9.0