जान्हवी कपूर का खूबसूरत नृत्य हो रहा है व्हायरल

    27-Feb-2020
|

धडक और घोस्ट स्टोरीज के बाद रूहीआफजा के कारण जान्हवी कपूर फिर एक बार चर्चा में है | लेकिन आज हम उनकी फिल्मों के बारे में बात नहीं करेंगे | आज उनके नृत्य की बात हम करेंगे | जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कथक का एक व्हिडियो पोस्ट किया और कुछ मिनिटों में ही वह व्हायरल हो गया | ‘पिया तोसे नैना लागे रे’ इस बहुत ही प्यारे गाने पर जान्हवी ने बहुत ही सुंदर नृत्य किया है | 
 

janhavi_1  H x  

उन्होंने अपना यह व्हिडियो पोस्ट करने बाद अब तक इस व्हिडियो को कुल २.६ मिलियन लोगों ने देखा है | जान्हवी ने अपने नृत्य की झलक धडक फिल्म में दिखाई थी | उसके बाद उनका नृत्य देखने के लिये उनके फॅन्स काफी उत्सुक थे, ऐसे में उनका यह व्हिडियो आने के बाद फॅन्स काफी खुश हैं | 



इस व्हिडियो में जान्हवी ने कथक नृत्य की झलक पेश की है | पिया तो से नैना लागे रे यह गीत सभी कथक नृत्यांगनाओं के लिये पसंदीदा रहा है | किसी स्टूडियो में रियाझ करते हुए जान्हवी ने ये व्हिडियो पोस्ट किया है | एक बाद आप सभी इस गाने का और उनके नृत्य का आनंद अवश्य लें |