थोडा सा वक्त खुद के लिये..

    26-Feb-2020
|

दिन का कितना वक्त आप अपने काम के लिये देते हैं | काम याने कि आपका प्रोफेशन ? ८ घंटे, ९ घंटे? और ऑफिल आने जाने में? साधारण १ घंटा आना १ घंटा जाना याने कि दो घंटे | याने कि दिन के १० घंटे तो ऐसे ही निकल गये | बचे समय में घर के काम, सोना, जागना, खाना पीना, घरवालों से थोडी गपशप, दोस्तों के साथ फोन मॅसेज में गपियाना आदि | याने कि आपका दिन निकल गया और आपको पता भी नहीं चला है ना? तो इस पूरे दिन में आपने अपने लिये कितना समय निकाला? शायद आप भूल गये होंगे | लेकिन क्या आपको पता है कि दन में अपने लिये थोडा समय निकालने से आप अपनी जिंदगी बढाते हैं ? 


take out itme_1 &nbs


तो आज हम बात करेंगे | दिन का थोडा समय अपने लिये निकालने के बारे में | इस बारे में बहुत कुछ कहा गया है | बहुत कुछ लिखा गया है | लेकिन फिर भी हम अपने लिये समय निकालना भूल जाते हैं | लेकिन ये आपके दिन भर के कामों को करने के लिये कितना जरूरी है? आपको पता है?


तो दिन में १५ मिनिट से लेकर १ घंटे तक का समय अपने लिये निकालना चाहिये | जरूरी नहीं है कि आप उस समय में कोई तय काम ही करें | आप वो करें जो करने से आपको खुशी मिलती है | वह आपकी कोई हॉबी हो सकती है | आप लंबी वॉक ले सकते हैं | आप एक्सरसाईज कर सकते हैं, आप टीव्ही देख सकते हैं, आप खिडकी में बैठ कर बाहर पंछियों को देख सकते हैं, आप बहुत कुछ कर सकते हैं |


take out itme_1 &nbs


आपको पता है दिन का वो खास समय खुद को देने से आपमें वो ऊर्जा आयेगी जो आपको आपको दिन भर के पकाऊ काम, दिन भर का ट्रॅव्हल और दिन भर के तनाव में ताजगी देगी | आपको खुशी देगी | तो आप ये समय अपने लिये जरूर निकालें | खुश रहें और सभी को खुश रखें |