वेदिक पेंट्स...अब बनेगा गोमय से सुंदर सा पेंट..

17 Dec 2020 12:21:01

क्या आपने सोचा है, कि कभी गोमय अर्थात गोबर से घर की दीवारों को रंगने वाला पेंट बनाया जा सकता है ? जो सस्ता भी होगा, और केवल ४ घंटे में सूख जाएगा ? ऐसा हो रहा है | खादी ग्रामोद्योग की ओर से जल्द ही “वेदिक पेंट्स’ लॉन्च किया जाएगा | इस बात की जानकारी सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री निचीन गडकरी ने दी |

vedic paints_1  


उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से बताया कि, “ग्रामीण इकोनॉमी को बल मिले और किसानों को अतिरिक्त आमदनी हो इसलिए खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से हम जल्द ही गाय के गोबर से बना ‘वैदिक पेन्ट' लॅान्च करने वाले हैं। डिस्टेंपर और इमल्शन में आने वाला यह पेंट इको फ्रेंडली, नॅान टौक्सिक, एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और वॅाशेबल होगा और केवल चार घंटे में सुखेगा। इससे पशुधन रखने वाले किसानों को साल में 55 हजार रूपए की अतिरिक्त आमदनी होगी।”



यह पेंट किसानों को अतिरिक्त आमदनी देगा, इससे ग्रामीण उद्योग को फायदा मिलेगा | यह अपने आप में अक नयी कल्पना है, और इससे ‘व्होकल फॉर लोकल’ के लिये अधिक अच्छा मौका मिलेगा | ग्राहकों के लिये भी यह सस्ता होगा, इसलिये इस पेंट्स का लोगों को इंतजार रहेगा |


Powered By Sangraha 9.0