सर्वोच्च न्यायालय के इस निर्णय से संपूर्ण देश में खुशी का वातावरण है | निर्भया याने कि ज्योती सिंह की माँ आज बहुत ही खुश हैं | अब निर्भया के दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी हो गया है | इस डेथ वारंट में लिखा है, 'एग्जीक्यूशन ऑफ अ सेंटेंस ऑफ डेथ.' इसे ब्लैक वारंट के नाम से भी जाना जाता है | ब्लैक वॉरंट पर जारी करने वाले जज के साइन होते हैं | उसके बाद ये डेथ वॉरंट जेल प्रशासन के पास पहुंचता है, फिर जेल सुप्रीटेंडेंट समय तय करता है उसके बाद फांसी की जो प्रक्रिया जेल मैनुएल में तय होती है, उस हिसाब से फांसी दी जाती है |