प्रियंका चोपडा जोनस ने जीता अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार, पति निक ने की तारीफ

    05-Dec-2019
|


piggy chops_1  


फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने फिर एक बार भारत का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ऊँचा किया है | प्रियंका को यूनिसेफ के डैनी काये मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस साल जून में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने २०१९ के पुरस्कार विजेता के तौर पर चोपड़ा के नाम की घोषणा की थी। अभिनेत्री ने यहां स्नोफ्लेक बॉल में पुरस्कार ग्रहण किया। प्रियंका की इस कामयाबी को सुनकर उनके पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनस ने अपनी खुशी व्यक्त की है | उन्होंने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रियंका की जमके तारीफ की है | 

 
 
 
निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा की फोटो को ट्वीट करते हुए कैप्शन में लिखा है कि "मुझे आप पर इस बात के लिए गर्व है कि आप कौन हैं। आप पिछले १५ साल से बतौर गुडविल ऐंबैसडर जुड़ीं हुई हैं। आपने मुझे हर एक दिन सिर्फ अपने होने की प्रेरणा दी। आपको मुबारक हो माई लव।” उनकी इस प्यार भरी पोस्ट को देख कर फॅन्स भी बहुत खुश हैं | कमेंट्स में कपल गोल्स कहते हुए फॅन्स निक और प्रियंका दोनों को मुबारकबाद दे रहे हैं | 
 
 


प्रियंका चोपडा जोनस ने आज तक अनेकों बार भारत का नाम रौशन किया है | और कयी बार अपनी मेहनत और अपने काम के कारण सुर्खियाँ बटोरी हैं, लेकिन जिस तरह प्रियंका के पति निक ने उनकी तारीफ की है, उसके कारण वे आज और अधिक चर्चा में है | प्रियंका को ढेर सारी बधाईयाँ |