<-- end="" ms="" clarity="" --="">

Orphan Xiao Xiao Xu की Internet शादी: एक Invite, हजारों मेहमान

Xiao Xiao Xu: अनाथ दुल्हे की शादी में उमड़ा strangers का प्यार

    04-Nov-2026
|
Orphan Xiao Xiao Xu की Internet शादी: एक Invite, हजारों मेहमान
 
 
Xiao Xiao Xu

Xiao Xiao Xu: अनाथ दुल्हे की शादी में उमड़ा strangers का प्यार

Imagine करो - आपकी शादी है, लेकिन guest list में family के नाम गिनते-गिनते हाथ रुक जाएँ। न कोई बड़ा रिश्तेदार, न घर भरने वाली भीड़, न बारात में शोर। बस आप, आपकी दुल्हन और कुछ खाली कुर्सियाँ। यही डर चीन के युन्नान प्रांत के 24 वर्षीय Xu Chenghong, जिन्हें internet पर Xiao Xiao Xu के नाम से जाना जाता है, के मन में था।

लेकिन फिर उनकी कहानी ने ऐसा plot twist लिया, जिसकी उम्मीद शायद किसी ने नहीं की थी।

Xiao Xiao Xu का बचपन काफी मुश्किलों से भरा रहा। जब वह सिर्फ़ तीन साल के थे, उनके पिता की बीमारी से मौत हो गई। दो साल बाद उनकी माँ ने दूसरी शादी कर ली। इसके बाद Xiao Xiao Xu और उनके बड़े भाई की ज़िम्मेदारी उनकी दादी ने संभाली। लेकिन कुछ साल बाद दादी का भी निधन हो गया। दोनों भाइयों ने रिश्तेदारों की मदद से किसी तरह बचपन पार किया और आगे बढ़े। इन हालातों की वजह से Xiao Xiao Xu खुद को “अनाथ” कहते हैं। यह जानकारी उन्होंने अपने Douyin वीडियो में साझा की थी।

उन्होंने junior high school के बाद पढ़ाई छोड़ दी और अलग-अलग छोटे-मोटे काम करने लगे। कभी delivery का काम किया, कभी construction और workshop में मेहनत की। सालों की मेहनत के बाद उन्होंने अपनी शादी के लिए पैसे बचाए। कुछ reports के मुताबिक, उन्होंने 160,000 yuan से ज़्यादा जमा किए थे। उनका सपना था कि वह अपनी partner Luo Chui के साथ एक छोटा-सा घर बसाएँ।

लेकिन शादी करीब आई तो एक बात उन्हें परेशान करने लगी - आख़िर शादी में आएगा कौन?

भारत की तरह चीन में शादी सिर्फ़ दो लोगों का रिश्ता नहीं होती। यह family, relatives और दोस्तों का बड़ा celebration होती है। मगर Xiao Xiao Xu के पास invite करने के लिए बहुत कम करीबी लोग थे। उन्हें डर था कि उनकी शादी का माहौल बहुत सूना और अकेला लगेगा। इसलिए 25 October को उन्होंने Douyin पर एक simple-सा video पोस्ट किया। उन्होंने internet users से कहा कि अगर कोई उनकी शादी में आकर साथ दे सके, तो उन्हें बहुत खुशी होगी। वह किसी बड़े gift या पैसे की मांग नहीं कर रहे थे। बस चाहते थे कि उनकी शादी में कुछ लोग हँसें, खाना खाएँ और उन्हें आशीर्वाद दें।

उनका video वायरल हो गया। चीन के अलग-अलग हिस्सों से लोग उनके गाँव की तरफ़ निकल पड़े। कोई सैकड़ों किलोमीटर drive करके आया, तो कोई अपने दोस्तों को साथ ले आया। Guangdong से आए एक व्यक्ति ने बताया कि Xiao Xiao Xu की कहानी देखकर वह emotional हो गया था। उसका कहना था कि इस लड़के ने बचपन से बहुत कुछ सहा है, इसलिए लोग उसकी खुशी में शामिल होना चाहते थे।
29 और 30 October तक युन्नान के Yiliang County के एक छोटे से गाँव में माहौल पूरी तरह बदल चुका था। सड़कों पर Yunnan, Sichuan, Chongqing, Guizhou, Guangdong और Fujian जैसे कई प्रांतों की number plates वाली गाड़ियाँ दिखाई देने लगीं। शादी के venue से करीब एक किलोमीटर पहले ही traffic slow हो गया था। गाँव, जो आमतौर पर शांत रहता था, अचानक celebration zone बन गया।

और फिर शुरू हुआ असली “internet family” moment।

लोग सिर्फ़ हाथ खाली लेकर नहीं आए। किसी ने pork और vegetables भेजे, किसी ने rice, cooking oil और local food items। कुछ लोगों ने freezer और heaters दिए। Volunteer chefs ने free में खाना बनाने की ज़िम्मेदारी संभाली। कुछ लोगों ने venue सजाया, makeup और styling की व्यवस्था की, जबकि दूसरे लोगों ने photography, lighting और drone shoot तक offer किया। एक supporter ने wedding cars के लिए luxury Maybach भी उपलब्ध कराई।

Venue पर सैकड़ों नहीं, बल्कि हजारों लोगों के पहुँचने की खबरें सामने आईं। बड़े मैदान में अलग-अलग तरह के banners लगाए गए, जिन पर नवविवाहित जोड़े के लिए शुभकामनाएँ लिखी थीं। Volunteers सामान संभाल रहे थे, guests को दिशा दिखा रहे थे और खाने की व्यवस्था देख रहे थे। Xiao Xiao Xu के बड़े भाई की सबसे बड़ी चिंता थी कि इतने दूर से आए लोग ठीक से खाना खा पाएँ। वह बार-बार पूछ रहे थे - “सबने खाना खाया या नहीं?”

यह कोई perfect, luxury wedding नहीं थी। यह एक छोटे गाँव की शादी थी, जहाँ resources limited थे, लेकिन लोगों का दिल बहुत बड़ा था।

Xiao Xiao Xu ने सोचा था कि उनकी शादी खाली कुर्सियों और कम मेहमानों के बीच गुजर जाएगी। इसके बदले strangers ने उनकी खुशी को अपनी खुशी बना लिया। Social media, जिसे अक्सर trolling और negativity के लिए blame किया जाता है, इस बार लोगों को जोड़ने का माध्यम बन गया।

इस कहानी का सबसे बड़ा lesson शायद यही है-हर इंसान को अपनी ज़िंदगी के बड़े पलों में गवाह चाहिए होते हैं। कभी-कभी family खून के रिश्तों से नहीं, बल्कि उस पल साथ खड़े होने से बनती है।

Xiao Xiao Xu की शादी में हजारों लोग सिर्फ़ एक दूल्हे को support करने नहीं पहुँचे थे। वे यह साबित करने पहुँचे थे कि दुनिया में अभी भी इंसानियत, अपनापन और दिल से निभाई गई दोस्ती ज़िंदा है।

लेखक: शत्रुघ्ननंदन (Shatrughnanandan)