चलते हैं विज्ञान की एक नई दुनिया में DYAU के संग…!

    08-Jun-2021
|

दोस्तों क्या आपको विज्ञान में रुचि है? क्या आप भी उन लोगों में से हैं, जिन्हें हर वक्त कोई नया ‘एक्सपेरिमेंट’ कर के देखना पसंद है, या वैज्ञानिक गतिविधियों में आप रुचि रखते हैं? आप भी बडे बडे वैज्ञानिकों की कहानियाँ सुन कर प्रेरित हुए हैं, और आपको भी उन्हीं की तरह कुछ बडा कर दिखाने का मन है ? यदि ऐसा है, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं | DYAU सायन्स कम्युनिकेशन के माध्यम से आज हम आपको विज्ञान की एक अलग दुनिया में लेकर जाना चाहते हैं | और यदि आपको ये दुनिया अच्छी लगती है, तो आप साल भर के लिये हमसे जुड सकते हैं, और इस दुनिया का एक अहम हिस्सा बन सकते हैं | DYAU सायन्स कम्युनिकेशन, विद्यार्थियों और विज्ञान से जुडी कई बडी संस्थाओं और वैज्ञानिकों के मध्य का वह पुल है जो इन दोनों को जोडता है, और भविष्य में विज्ञान की नई उपलब्धियों की नींव रखता है |


DYAU_1  H x W:


DYAU सायन्स कम्युनिकेशन का प्रमुख उद्येश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि को विकसित करना और उसे बढावा देना है | DYAU विद्यार्थियों में एक ऐसा वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा करना चाहते हैं, जो उन्हें उनके सवालों के उत्तर खोजने में मदत करें, उनके अंदर बसी उत्सुकता को बढाए और विज्ञान के क्षेत्र की बडी हस्तियों के साथ इन विद्यार्थियों का संवाद कराते हुए उनमें वैज्ञानिक स्वभाव का विकास कर सके |

DYAU सायन्स कम्युनिकेशन दिल्ली में स्थित है। इसका प्रमुख उद्देश्य विद्यार्थियों और पाठशालाओं को एक ऐसा अभिनव मंच प्रदान करना है, जिसके माध्यम से वे विविध वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों और चिकित्सकों के साथ संवाद कर सके | इससे विद्यार्थियों में उत्सुकता और वैज्ञानिक स्वभाव विकसित करने के लिए मदत होगी | DYAU सायन्स कम्युनिकेशन की विशिष्टता यह है कि यहाँ छात्रों को वैज्ञानिकों के साथ बातचीत के अलावा अपना हुनर दिखाने का भी मौका मिलता है | DYAU की मासिक पत्रिका में विद्यार्थियों और शिक्षकों को अपने लेख भेजने का मौका मिलेगा, साथ ही विद्यार्थियों को SciToons भेजकर अपनी कला को दुनिया तक पँहुचाने का भी मौका मिलेगा | छात्र DYAU की पत्रिका में लेख एनिमेशन, सूचना, ग्राफिक्स आदि के माध्यम से अपने विचार और दृष्टिकोण रख सकते हैं।

DYAU, विज्ञान संचार वैज्ञानिक शोधकर्ताओं, शिक्षकों, विज्ञान संचारकों और विज्ञान के प्रति उत्साहित लोगों की एक टीम है जो वैज्ञानिकों और वैज्ञानिक समुदायों के साथ स्कूलों, शिक्षकों और छात्रों के साथ मिलकर काम करती है । DYAU का मुख्य उद्देश्य युवा प्रतिभाओं को आगे लाना और उनके मस्तिष्क में उत्सुकता और वैज्ञानिक स्वभाव की ज्वाला प्रज्वलित करना है।


DYAU सायन्स कम्युनिकेशन विद्यार्थियों के समग्र विकास पर जोर देता है | जिससे उनमें ‘रॅशनल थिंकिंग’ अर्थात तर्कयुक्त सोच और ‘सायंटिफिक टेंप्रामेंट’ अर्थात वैज्ञानिक स्वभाव का विकास हो सके | DYAU सायन्स कम्युनिकेशन के माध्यम से विद्यार्थी तकनीकी ज्ञान प्राप्त कर और विज्ञान के क्षेत्र की नामी हस्तियों से ज्ञान प्राप्त कर अधिक आत्मविश्वासी बनेंगे, और आगे आने वाले भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में भारत का नाम रौशन करेंगे |

DYAU सायन्स कम्युनिकेशन की एक साल की मेंबरशिप के माध्यम से विद्यार्थियों को अनेक सुविधाएँ प्रदान की जाएँगी :


  • विज्ञान के क्षेत्र के प्रमुख व्यक्तियों से संवाद के माध्यम से विद्यार्थी इस क्षेत्र की बारीकियों को सीखेंगे |

  • हर महीने के तीसरे रविवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें विद्यार्थी विज्ञान के क्षेत्र के जानकारों से बात कर सकेंगे |

  • विद्यार्थियों को १२ महीने हमारी ‘सायन्स पत्रिका’ भेजी जाएगी, जिसमें वे स्वयं अपने लेख और विज्ञान संबंधी अन्य कला जैसे SciToons, Animations आदि भेज सकते हैं |

  • इस पत्रिका के साथ ही विद्यार्थियों को हर महीने एक न्यूजलेटर भी भेजा जाएगा, जिसमें विज्ञान के क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिये उपस्थित अवसरों के बारे में जानकारी दी जाएगी |

  • हर महीने विभिन्न सायन्स एक्टिव्हिटीज होंगी, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों में वैज्ञानिक स्वभाव का विकास होगा |

  • इनमें विविध फॉरेन इंस्टिट्यूट्स के साथ मिलकर आयोजित किये गए कार्यक्रम, बडी संस्थाओं के लाईव्ह लॅब टूर, टेलिस्कोप मेकिंग प्रतियोगिता आदि विभिन्न कार्यक्रम समाहित हैं |



विद्यार्थियों के लिये यह सब केवल 1000 रुपये प्रतिवर्ष अर्थात 83 रुपये प्रतिमाह इस शुल्क पर उपलब्ध है | यह एक ऐसा मौका है, जिससे आप विज्ञान के क्षेत्र में देश का भविष्य बनाने में अपना योगदान देंगे | DYAU सायन्स कम्युनिकेशन के लिये रजिस्ट्रेशन की आखरी तारीख १५ जून है, अत: त्वरित निर्णय लें, और इस अभिवन कार्यक्रम का हिस्सा बनें | विज्ञान की एक ऐसी दुनिया में कदम रखें, जो आपके लिये अवसरों के कई दरवाजे खोल देगी |

आज ही इस कार्यक्रम का हिस्सा बनिये, और देश के उज्ज्वल भविष्य में अपना योगदान दीजिए , क्यों कि हम ही हैं देश का भविष्य... !