फिर एक बार 'लव्ह जिहाद' ने फैलाया खौफ...! अब तो संभल जाओ...!

    28-Jun-2021   
|

लव्ह जिहाद इस दुनिया को मिला ऐसा जख्म है, जिसका वक्त रहते इलाज ना होने ले वह नासूर बन गया है | हाल ही में कश्मीर में कुछ ऐसा हुआ कि जिसके कारण लव्ह जिहाद पर फिर एक बार चर्चा होने लगी, और फिर एक बार इस भयंकर प्रचलन का भडकीला रूप सामने आया | तो हुए यूँ कि कश्मीर में दो सिख लडकियों को गन पॉइंट पर अगवा किया गया, जबरदस्ती उनका धर्म परिवर्तन करवाया गया, और उनकी अपने से दुगने से भी अधिक उम्र के व्यक्ति से शादी(निकाह) कर दी गई | इस संपूर्ण घटना के खिलाफ आज कश्मीर में सिख धर्म के लोगों द्वारा चक्का जाम और प्रदर्शन किये गए |


Love Jihad_1  H  

इस एक घटना के कारण श्रीनगर से दिल्ली तक सिख समुदाय में उबाल है | अकाली दल के प्रवक्ता मनिंदर सिंह सिरसा ने इस विषय में गभीर चिंता दर्शाई है, वे कहते हैं “कश्मीर में भी मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश जैसा कानून होना आवश्यक है, जिसमें अंतरधर्मीय विवाह के लिये माता पिता और कोर्ट की इजाजत लेना आवश्यक है, जो बच्चियों को गनपाइंट पर धर्म परिवर्तन कराया गया है, यह भयंकर है|” मनिंदर सिंह सिरसा को एक ओर ट्रोल भी किया जा रहा है, क्यों कि वे सीएए और एनआरसी के खिलाफ थे, और पहले धर्म को लेकर उन्होंने कई अलग बयान भी दिये थे, लेकिन आज उनका धर्म बचाने के लिये उन्हें कानून का सहारा लेना पड रहा है |


खैर ट्रोल्स एक तरफ जो भी हो रहा है, उसमें गलती धर्म विशेष की है | बच्चियों को जबरदस्ती मुस्लिम बनाना, उनका ५०-६० साल के व्यक्ति से निकाह करवाना, इन बच्चियों को जीते जी मौत देने जैसा है | और इसके विरोध में कठोर कार्यवाही होना आवश्यक है | कश्मीर में महिलाएँ बच्चियाँ सुरक्षित नहीं है, और उन्हें इस धर्म विशेष से बचाना आवश्यक है, ऐसा कई लोगों का मानना है |




आज सुबह से ट्विटर पर #LoveJihad ट्रेंड कर रहा है | इस पर कई लोग अपनी राय दे रहे हैं, लव्ह जिहाद एक भयंकर मुस्लिम प्रचलन है, जिसने आज तक कई घरों को उजाडा है, कई लडकियों का जीवन बरबाद किया है, और कई लडकियों को मौत के घाट उतारा है | इसीलिये सुरक्षित और सतर्क रहना आवश्यक है |

लडकियों से खासकर स्कूल और कॉलेज जाने वाली लडकियों से यह प्रार्थना है कि वे ऑनलाइन अनजान लोगों पर विश्वास ना करें, लोग अपना गलत नाम और गलत पहचान बता कर आपका जीवन भी बरबाद कर सकते हैं, कसी के प्रेम में अंधे होकर अपने परिवार से अलग ना हों, जो आपसे प्रेम करेगा, वह आपको आपके परिवार से कभी अलग नहीं करेगा |