3 Entrepreneur coples जो हैं हम सभी के लिये एक प्रेरणा... !

    04-Mar-2021   
|

आपने अक्सर पति पत्नी पर बनने वाले जोक्स पढे होंगे | याफिर पति पत्नी की नोंक झोंक देखी होगी | अक्सर ऐसी धारणा होती है कि पति पत्नी से ज्यादा कमाने वाला, ऊँचे औहदे वाला होना चाहिये, तभी गृहस्थी की गाडी ठीक से चलती है वगैरे वगैरे..! वैसे ये तो काफी दकियानूसी खयाल हो गए, लेकिन अब समय बदल गया है, और आज पत्नी पति से कंधे से कंधा मिला कर ही नहीं तो उसके साथ मिलकर काम कर रही है | और दोनों जब एक टीम बन कर काम करते हैं, तो क्या नहीं कर सकते, ये साबित भी कर रहे हैं | आज हम आपको ऐसे तीन कपल्स से मिलवाना चाहते हैं, जिन्होंने साथ मिलकर उनके करिअर की तस्वीर ही बदल दी | ३ ऐसे आंत्रप्रिनियोर कपल्स जो आज पूरे देश के लिये एक प्रेरणा हैं |


couples_1  H x


आईये मिलते हैं इन तीन आंत्रप्रिनियोर कपल्स से :

अभी एण्ड नियू : आप सभी ने इंस्टाग्राम और यूट्यूब फेम अभी एण्ड नियू का नाम तो सुना ही होगा | ये दोनों महाराष्ट्र बेस्ड कपल हैं | और इन्होंने भारत में पत्रकारिता का एक नया स्वरूप लोगों के सामने लाया है | किसी एक विषय पर पूरी तरह रिसर्च कर फॅक्ट्स के साथ वे अपनी बात आपके सामने व्हिडियोज के माध्यम से लाते हैं | उनके कई व्हिडियोज देशप्रेम से ओतप्रोत भी होते हैं, साथ ही में उनके व्हिडियोज में बहुत अच्छी और सटीक जानकारी होती है | उनका एक व्हिडियो ‘100 reasons to love India” काफी व्हायरल हुआ था | और उसी के बाद दुनिया उनको जानने लगीं | आज उनके व्हिडियोस को मिलियन्स में व्ह्यूज मिलते हैं | अभी और नियू सभी भारतीय कपल्स के लिये एक आदर्श हैं | यदि दोनो साथ मिलकर एक टीम बनकर कुछ करना चाहें, तो वे क्या नहीं कर सकते | अभी और नियू ने ये साबित कर दिया है |



चेतन वाळुंज और अदिती भोसले वाळुंज : देश में अलग प्रकार का बिझनेस अनेक लोगों ने शुरु कर एक बेंचमार्क सेट किया है | इसी प्रकार ईंधन वितरण के क्षेत्र में चेतन और अदिती ने अपना एक अलग बेंचमार्क सेट किया है | इस देश में डिझेल की डोअर टू डोअर वितरण के लिये एक प्रणाली स्थापित करने का काम अदिती और चेतन ने उनके स्टार्टअप रिपोस एनर्जीस के माध्यम से किया है | रतन टाटा समर्थित यह स्टार्टअप भारत का पहला स्टार्टअप है, जो विविध कंपनियों, कारखानों और एजंसीज को डोअर टू डोअर डीझेल का वितरण करता है | यह अपने आप में एक अलग प्रकार की संकल्पना है | इतना ही नहीं उनके विविध उपक्रमों के माध्यम से वे ईंधन वितरण के क्षेत्र में काम करने वाले अन्य स्टार्टअप्स को मेंटोरशिप के माध्यम से मदत भी कर रहे हैं | एक अलग प्रकार की संकल्पना लिये अदिती और चेतन पूरे देश को एक प्रेरणा दे रहे हैं, कि यदि कुछ मन में ठान लिया जाए, और आपका साथी भी उस उद्येश्य में आपके साथ हो, तो आप अवश्य ही ऊँचे मकाम हासिल कर सकते हैं |



विवेक प्रभाकर और शुभ्रा चड्ढा (चुंबक) : आप में से कितने लोगों ने बीसियों बार इंटरनेट पर चुंबक की घडियों, बॅग्स और वॉलेट्स की एड देखी होगी ? बहुत ही प्यारा सा कलरफुल ब्रँड है ये चुंबक | लेकिन क्या आप जानते हैं, इसके फाउंडर्स कौन हैं ? वे हैं विवेक प्रभाकर और शुभ्रा चड्ढा, एक ऐसा कपल जिसने अपनी कलाकारी और इमेजिनेशन का उपयोग करके एक ऐसा ब्रँड लॉन्च किया, जो आज सबका, खासकर लडकियों का पसंदीदा बन चुका है | विवेक और शुभ्रा दोनों ही डिफेंस बॅकग्राउंड से हैं, और वे कभी एक स्थान पर नहीं रहे, इसलिये मनचाहे तरीके से अपना घर नहीं सजा सके | शादी के पहले उन्होंने एक घर सिर्फ इसलिये खरीदा था, क्यों कि वे उसे अपने मनचाहे तरीके से सजाना चाहते थे | और इसी सजावट को करते करते उनके मन में एक ऐसे ब्रँड का खयाल आया जो लोगों को खुशियों वाली वाइब देने वाला, सुंदर और कलरफुल घर दे सके | और यहीं से होम डेकोर ब्रँड चुंबक की शुरुआत हुई | जो आगे जाकर घडियाँ, बॅग्स, वॉलेट्स, क्लोदिंग रेंज आदि भी लेकर आया | यदि आपमें हुनर है और कलाकारी भी, इमेजिनेशन है, और विजन भी तो आप क्या नहीं कर सकते ? आज चुंबक एक टॉप भारतीय ब्रँड है जिसे सभी पसंद करते हैं |



पति पत्नी का रिश्ता हमेशा लडाई झगडे या नोंक झोंक वाला नहीं होता, कभी कभी वो एक मिसाल होता है, दुनिया के लिये | एक आदर्श होता है कि यदि आप आपनी एक टीम बना लें और ईमानदारी से अपना टीम प्लेअर का किरदार निभाकर अपनी टीम को और भी ज्यादा मजबूत करें, तो आप क्या नहीं कर सकते | वे अभी और नियू हों, या फिर विवेक और शुभ्रा, चेतन और अदिती हों या फिर सुधा मूर्ती और नारायण मूर्ती, यदि आपका विश्वास पक्का है, और आप एक दूसरे के साथ हैं, तो आप दुनिया बदलने की ताकद रखते हैं |

- निहारिका पोल सर्वटे