चलिये आज से बनाते हैं “Not to do list”...!

    26-Feb-2021   
|

आपने कई बार टू डू लिस्ट के बारे में सुना होगा, हमारी वेबसाइट पर भी आपने टू डू लिस्ट बनाने और उसके फायदों के बारे में भी लिखा था, लेकिन क्या आपने Not to do list के बारे में सुना है | और क्या आप जानते हैं, कि Not to do list बनाने के भी उतने ही फायदे हैं, जितने कि, टू डू लिस्ट बनाने के ? तो चलिये आज आपको बताते हैं, Not to do list बनाने के फायदे |


Not to do list_1 &nb


अक्सर आपने सक्सेसफुल लोगों को टू डू लिस्ट बनाने और उसके फायदों के बारे में बात करते हुए सुना होगा | ये ही लोग Not to do list भी बनाते हैं, और ये भी उनके लिये उतनी ही फायदेमंद साबित होती है | ये इस लिये भी जरूरी होती है, क्यों कि जब आपको पता होता है, कि क्या नहीं करना है, क्या करना है इसका रासता अपने आप ही खुल जाता है |

क्या होती है ये Not to do list ?

पूरे दिन भर में हमें क्या काम नहीं करने हैं, इसका लेखाजोखा रखने वाली लिस्ट याने कि, Not to do list. याने कि मैं एक कंटेटं क्रिएटर हूँ | और मुझे CANVA पर ग्राफिक क्रिएट करना पसंद भी है, लेकिन यदि मैं हन दिन उसके लिये थोडा थोडा समय निकालूँगी तो मेरा बनाया शेड्यूल खराब हो जाएगा, इसलिये यदि मैंने तय करके एक दिन उसके लिये निकाला और उस दिन ४ घंटे सिर्फ ग्राफिक क्रिएट किये तो अगले कुछ दिन मुझे ग्राफिक्स नहीं बनाने, याफिर मुझे काम करते वक्त इंस्टाग्राम पर स्क्रोल नहीं करना है, या फिर मुझे आज कोई भी नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज नहीं देखनी है इत्यादि | अर्थात जो काम आपको Distract करते हैं, उसकी लिस्ट बनाकर रखनी हैं, ताकि आप अपने आप को वो काम करने से रोक सकें |

Not to do list बनाने के फायदे :

इस लिस्ट को बनाने के बहुत सारे फायदे हैं | आज देखते हैं, इसके कुछ प्रमुख फायदे :

१. अपने आप को डिस्ट्रॅक्शन से रोकने में मदद : यदि आप अपने आप को किसी भी प्रकार के डिस्ट्रॅक्शन से रोकना चाहते हैं, तो आप दिन के शुरुआत में ही Not to do list बनाईये | और इसमें वो सब लिखिये जिससे आपक्या ध्यान विचलित होता है, जैसे कि नेटफ्लिक्स, इंस्टाग्राम इत्यादि | जब ये लिस्ट आपकी आँखों के सामने रहेगी, तो आप को बार बार याद रहेगा कि आपको क्या नहीं करना है |

२. क्या करना है, यह तय करने में आसानी : जैसा कि कहा जाता है कि, क्या नहीं करना है, जब यह पता होता है, तो क्या करना है, इसका रास्ता अपने आप खुल जाता है | इसी लिये जब आपको पता रहेगा कि आपको आज दिन भर में क्या नहीं करना है, आपकी टू डू लिस्ट आसानी से तैयार हो जाएगी, और आप आसानी से तय कर पाएँगे कि आपका दिन भर का एक्शन प्लॅन क्या रहेगा ?

३. मेंटल क्लॅरिटी के लिये बहुत जरूरी : ये लिस्ट आपकी मेंटल क्लॅरिटी के लिये बहुत ही जरूरी होती है | जब आपकी टू डू और नॉट टू डू दोनों लिस्ट तैयार होती हैं, तो आपको आपके दिन भर का एक्शन प्लान आपकी आँखों के सामने नजर आता है, इसलिये आपको दोनों लिस्ट तैयार करते रखना जरूरी है |

तो ये हैं Not to do list बनाने के फायदे हैं | इसलिये हर दिन जब आप अपना Work Day plan करते हैं, तब आप Not to do list जरूर बनाएँ |