हिंदी पर प्रभुत्व रखने वाले ‘इस’ नायक का है आज जन्मदिन…!

जानिये आज किसका है जन्मदिन...!

    10-Nov-2021   
|

जब बात बॉलिवुड की होती है, तो नायकों को हम दो हिस्सों में बाँट सकते हैं, एक हैं जो प्रसिद्ध नायक हैं जैसे कि शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान इत्यादि, और दूसरी कॅटेगिरी में वे आते हैं, जिनकी प्रतिभा उनके एक खास फॅनफॉलोइंग का कारण है | ये प्रतिभा केवल अभिनय की प्रतिभी नहीं है, वरन उनका भाषा के प्रति प्रेम और हिंदी भाषा पर उनका प्रभुत्व यह भी इस प्रतिभा का एक अहम हिस्सा है | और इन श्रेणी में आते हैं, अमिताभ बच्चन, पंकज त्रिपाठी, मनोज बाजपेयी और आज जिनका जन्मदिवस है, और जिनके लिये खास यह लेख लिखा जा रहा है वे “आशुतोष राणा” |


Rana ji_1  H x


मैं शुरु से ही आशुतोष राणा की ‘हिंदी’ की फॅन रही हूँ | उन्हें फेसबुक पर फॉलो करने वाले अधिकांश लोग उनके अभिनय के साथ साथ ही उनकी इस प्रतिभा के कारण उन्हें फॉलो करते हैं | मध्यप्रदेश की धरती ने दुनिया को दिया हुआ यह एक अमूल्य हीरा है | तो आज हम बात करेंगे आशुतोष राणा की प्रखर हिंदी की | रामधारी सिंह दिनकर की कविताएँ जबान पर रखने वाले राणा जी को हमने कई किरदारों में देखा है, दुश्मन और संघर्ष जैसी फिल्मों के लिये तो उन्हें पुरस्कार भी मिला है | लेकिन क्या कभी आपने उनकी हिंदी सुनी है ? यदि नहीं तो आप उन्हें फेसबुक पर अवश्य फॉलो करें |


हाल ही में उन्हेंने अपने पुत्र शौर्यमन के जन्मदिवस पर उसके लिये एक पत्र लिखा | आज के इस इंटरनेट के जमाने में पत्र लिखने वाला पिता भी विरले ही मिलता है | इस पत्र को यदि आप पढेंगे, तो आप जान सकेंगे कि कितनी सरल लेकिन शुद्ध भाषा में राणा जी ने अपने भाव व्यक्त किये हैं | उनकी हिंदी से अभिभूत होने वाली जनता की मात्रा बहुत अधिक है |

आशुतोष राणा ने अपने कई व्हिडियोज भी पोस्ट किये हां, जिनमें वे वीर योद्धाओं के बारे में बताते हैं, इसी श्रेणी में उन्होंने मलखान के शौर्य का वर्णन कुछ इन शब्दों में किया है, “पांव पिछाडी तेन न जाए, जंघा टेल लडे मलखान’ | बुंदेलखंड के वीर जवानों का वर्णन करता यह बुंदेलखंड का लडका आज एक प्रसिद्ध अभिनेता है |


Rana ji_1  H x


आशुतोष राणा की आवाज में रामधारी सिंह दिनकर लिखित ‘रश्मिरथी’ से ‘कृष्ण की चेतावनी’ सुनना एक अदभुत अनुभूती है | आपको कई सारे अभइनेता मिलेंगे | पाश्चात्य शैली का प्रभाव अपने अंदर समेटे कई सेलेब्स मिलेंगे, फर्राटेदार अंग्रेजी में सभाषण करने वाले भी कई सेलेब्स मिलेंगे, लेकिन अपनी मातृभाषा का अभिमान रखते हुए, अपनी भाषा को दुनिया तक पँहुचाने वाले अभिनेता बहुत कम मिलेंगे, जिनमें से आशुतोष राणा एक हैं |

आज इस महान कलाकार का जन्मदिन है, और माँ सरस्वती की कृपा उन पर हमेशा बनी रहे, यही हम प्रार्थना करते हैं | राणा जी आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ |

- निहारिका पोल सर्वटे