कंगना रणौत के खिलाफ प्रदर्शन से भडके सुशांत के फॅन्स ट्विटर पर #ShameOnMahaGovt ट्रेंडिंग

    04-Sep-2020
|

कंगना रणौत अपने बेबाक अंदाज के लिये प्रसिद्ध है | कंगना ने महाराष्ट्र को लेकर एक टिप्पणी की है कि “किसी के बाप का नहीं है महाराष्ट्र, महाराष्ट्र उसी का है जिसने मराठी गौरव को प्रतिष्ठित किया है। और मैं डंके की चोट पे कहती हूँ हॉ मैं मराठा हूँ ,उखाड़ो मेरा क्या उखाड़ोगे?” इस सब की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार के संजय राऊत के एक बयान से हुई | संजय राउत ने कंगना को मुंबई कभी वापस ना आने के लिये कहा है | इस पर कंगना ने कहा था कि उन्हें मुंबई पाक व्याप्त काश्मीर की तरह लग रहा है | इस पूरी बयानबाजी ने महाराष्ट्र सरकार के कच्चे चिट्ठे खोल दिये | और आज दिन भर ट्विटर पर महाराष्ट्र सरकार #ShameOnMahaGovt के तहत ट्रेंड होती रही |


kangna_1  H x W


कंगना के बयान के बाद शिवसेना नेता संजय राउत नें फिर एक बार ट्विट किया कि, “ महाराष्ट्र हमारे बाप का ही है, और इस पर विश्वास ना हो तो अपना बाप दिखाएँ, हम महाराष्ट्र के ऐसे दुश्मनों का श्राद्ध किये बिना नहीं रहेंगे | उनके इस बयान के बाद कंगना के समर्थक सक्रीय हो गए | उनका कहना है कि संजय राउत खुले मीडिया प्लॅटफॉर्म पर उन्हें धमकी दे रहें हैं | इस संबंध में आज शिवसेना भवन के बाहर प्रदर्शन भी किये गए जिसमें कंगना के पोस्टर्स को जलाया गया और जबते चप्पलों से मारा गया |







इस पर भी कंगना ने ट्वीट करते हुए कहा कि “ पहले साधुओं कि हत्या, फिर सुशांत की और अब मेरे पोस्टर्स के साथ ये हाल सिर्फ मेरे एक बयान के कारण, मुंबई को शायद सच में खून का चस्का लगा है | कंगना ने अपने एक और ट्वीट में कहा है कि, “इनकी औक़ात नहीं है, इंडस्ट्री के सौ सालों में एक भी फ़िल्म मराठा प्राइड पे बनाई हो,मैंने इस्लाम डॉमिनेट इंडस्ट्री में अपनी जान और करीयर को दाओ पे लगाया, शिवाजी महाराज और रानी लक्ष्मीबाई पे फ़िल्म बनाई, आज महाराष्ट्र के इन ठेकेदारों से पूछो किया क्या है महाराष्ट्र केलिए ?”

इस सब के कारण महाराष्ट्र सरकार के इरादे सामने आ रहे हैं | एक ऐसी पार्टी का नेता जो कि सत्ता में है, अपशब्दों का उपयोग कर अभिनेत्री को धमकाता है, यह अपने आप में बहुत कुछ कह जाता है | सुशांत सिंह के फॅन्स कंगना के साथ खडे हैं, और ट्विटर पर इस मुद्दे को भरपूर उठा रहे हैं | इस सब में सुशांत को न्याय कब मिल सकेगा, इस प्रश्न का उत्तर पूरा भारत ढूँढ रहा है |