इसरो ने जारी किये दो नए फ्री ऑनलाइन कोर्स, ऐसे कर सकेंगे आवेदन !!!

    30-Sep-2020
|

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन अर्थात इसरो ने हाल ही में दो नए फ्री ऑनलाइन कोर्स जारी किये हैं | जिसे अंडरग्रॅज्युएट और पोस्टग्रॅज्युएट छात्र छात्राएँ घर बैठे कर सकेंगे | जियो कंप्यूटेशन और जियो वेब सर्व्हिसेस तथा रिमोट सेंसिंग और जीआईएस इन्फॉर्मेशन इन दो संकल्पनाओं पर ये कोर्सेस आधारित हैं | इसरो, इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग ( IIRS ) के साथ मिलकर यह प्रोग्राम कर रहा है | सबसे बडी बात यह है कि ये कोर्सेस करने के लिये विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं देना होगा |



Isro_1  H x W:


इस प्रत्येक कोर्स की अवधि अलग अलग है | सात दिन से लेकर ४ हफ्तों तक किये जाने वाले इन कोर्सेस के समाप्त होने पर आपको प्रमाणपत्र अर्थात सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा |

कोर्स की जानकारी निम्नानुसार है :

१. जियो कंप्यूटेशन एवं जियो वेब सर्व्हिसेस कोर्स :

- यह कोर्स १९ अक्टूबर से प्रारंभ होगा और २९ अक्टूबर तक चलेगा |
- कोर्स की अवधि लगभग २ हफ्ते की है |
- इस कोर्स में विद्यार्थियों को जियो कंप्यूटेशन तकनीक, ऑनलाइन जीआईएस और एप्लिकेशन के बारे में पढाया जाएगा |
- नीचे दी गई लिंक पर जाकर आप इस कोर्स के लिये आवेदन कर सकते हैं | :




२. रिमोट सेंसिंग एवं जीआईएस एप्लिकेशन :

- इस कोर्स की अवधि ४ हफ्तों की है |
- यह प्रोग्राम २६ अक्टूबर से जारी होगा |
- इस कोर्स के लिये रजिस्ट्रेशन २८ सितंबर से चालू हो चुका है |
- नीचे दी गई लिंक पर जाकर आप इस कोर्स से लिये आवेदन कर सकते हैं | :



सभी कोर्सेस और शेड्यूल के लिये आप यहाँ पर क्लिक कर सकते हैं |

जल्दी ही आवेदन कीजिये और इस्रो के कोर्स में अपनी भी जगह बनाएँ |