अब अमेझॉन की एलेक्सा बोलेगी शहंशाह के आवाज में…!!!

    14-Sep-2020
|

अमेझॉन एलक्सा एक प्रसिद्ध डिव्हाइस बन चुकी है | आज देश विदेशों में सभी के घरों में शायद आप को लोगों की बोली कम सुनाई दे लेकिन एलेक्सा की बोली जरूर सुनाई देगी | ऐसे में किसी भारतीय सेलिब्रिटी का इसको आवाज देना अपने आप में एक बडी बात है | आनंद की बात यह है कि, अब अमेझॉन एलेक्सा को शहंशाह याने की अमिताभ बच्चन आवाज देंगे | एलेक्सा को आवाज देने वाले वे पहले भारतीय सेलिब्रिटी हैं | 
 

amazon_1  H x W 

अमिताभ बच्चन ने स्वयं इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेअर करते हुए इस बात की जानकारी अपने फॅन्स को दी है | पोस्ट में वे लिखते हैं “privileged and honour.” अर्थात वे अपने आप को इस बात के कारण सम्मानित महसूस कर रहे हैं | एक प्रस्थापित वेबसाइट के अनुसार अमिताभ जी की आवाज में एलेक्सा पर कुछ किस्से, जोक्स, शायरियाँ, कविताएँ और मोटिव्हेशनल कोट्स होंगे | इस बारे में बच्चन कहते हैं, “चाहे वह फिल्में हों या फिल धारावाहिक या इस प्रकार की कोई पार्टनरशिप आवाज के माध्यम से विविध प्रयोग करना उनके लिये हमेशा ही उत्साहपूर्ण रहा है |”


अपनी पोस्ट में वे लिखते हैं “एक नयी सोच .. एक नयी दृष्टि .. एक नयी दिशा !!” अब अमित जी के फॅन्स को एलेक्सा पर उनकी आवाज सुनने का इंतेजार रहेगा | अमिताभ बच्चन अपने आप में एक उदाहरण है, सफलता का | जब उन्होंने अपने करिअर की शुरुवात की थी, तब उन्हें ऑल इंडिया रेडियो से यह कहकर वापस भेज दिया गया था कि उनकी आवाज रेडियो के लिये, विविधभारती के लिये फिट नहीं है, लेकिन आज उसी आवाज के सब दीवाने हैं, और उनकी आवाज एलेक्सा के माध्यम से सुनने को सभी बेताब हैं |