बी टाउन से एक और बुरी खबर, पंखे से लटकता मिला इस अभिनेता का शव

    06-Aug-2020
|

सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद से ‘आत्महत्या’ इस शब्द से भी मन में डर बैठ जाता है | ऐसे में बी टाउन से एक और बुरी खबर आई है | टीव्ही कलाकार समीर शर्मा का घर उनके मलाड के फ्लॅट से किचन की सीलिंग से लटकता बरामद किया गया है | खबरों के मुताबिक वे इस घर में अकेले रहते थे, और उनके शव की हालत देखते हुए ऐसा लग रहा है कि उनकी मृत्य २ दिन पहले ही हो चुकी थी | जब उनके घर से बदबू आने लगी तब ये बात बिल्डिंग के वॉचमॅन को पता चली | और उसने पुलिस को खबर की | सवाल ये उठता है कि आखिरकार समीर ने इतना बडा कदम क्यों उठाया ? और क्या यह वाकई आत्महत्या है?


sameer Sharma_1 &nbs

 

समीर शर्मा “क्यों कि साँस भी कभी बहू थी”, “कहानी घर घर की”, “लेफ्ट राइट लेफ्ट” आदि धारावाहिकों में निभाए अपने किरदारों के कारण जाने जाते हैं | हाल ही में वे “ये रिश्ते हैं प्यार के” इस धारावाहिक में काम कर रहे थे | उनके घर से कोई भी सुसाइड बरामद नहीं हुआ है | अत: उन्होंने इतना बडा फैसला क्यों लिया? या क्या यह सच में आत्महत्या है इस विषय में कुछ कहा नहीं जा सकता |







पिछले कुछ दिनों में सुशांत सिंह राजपूत, दिशा सालियान, मराठी अभिनेता आशुतोष भाकरे, और अब समीर शर्मा इनकी मृत्यु / आत्महत्या ने सभी को चौंका दिया है | फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा क्या हो गया है कि एक के बाद एक आत्महत्याएँ बढ रहीं हैं ? यह प्रश्न खडा हो रहा है | टीव्ही के कई सितारों नें समीर शर्मा के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं |