सुशांत सिंह राजपूत के मृत्यु की गुत्थी अब सुलझाएगी सीबीआई

    05-Aug-2020
|

आखिरकार बिहार सरकार की मांग पर सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु का केस अब सीबीआई को सौंप दिया गया है | पिछले लगभग दो महीनों से चल रहे इस केस पर कई तरह के सवाल खडे हो रहे थे | सुशांत की मृत्यु और दिशा सालियान की मृत्यु के बीच का संबंध, इस पर मुंबई पुलिस का नाकारा काम, महाराष्ट्र सरकार का रवैय्या बहुत ही ज्यादा प्रश्नार्थक था | अत: सारा देश इस केस पर सीबीआई जाँच की मांग कर रहा था, आखिरकार दो महीने के बाद सुशांत सिंह के मृत्यु संबंधी केस अब सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीआई को सौंप दिया है |


sushant_1  H x


सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या है या हत्या यह बहुत बडा सवाल पैदा हुआ है | इस विषय पर आज अनुपम खेर ने भी अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से की प्रश्न उपस्थित किये हैं | और उनका भी कहना है कि सुशांत के परिवार को इस देश को सच्चाई जानने का अधिकार है | और सच उन तक पँहुचना ही चाहिये |

इस पूरे सिलसिले में आदित्य ठाकरे का नाम भी बीच में आ रहा है तथा दिशा सालियान के मृत्यु का गहरा संबंध सुशांत की मृत्यु से होने की संभावना भी जताई जा रही है | एक प्रसिद्ध चॅनल पर सुशांत के एक दोस्त ने गवाही देते हुए कहा है कि दिशा के साथ कुछ अनहोनी हुई थी, जिसका पता सुशांत को था, और वह दिशा को न्याय दिलाना चाहता था, इसलिये उनकी हत्या कर दी गई | इस बारे में अभी तक ठोस पुष्टी किसी ने नहीं की है, लेकिन महाराष्ट्र सरकार का रवैय्या इस संबंध में बहुत ही बुरा रहा है | मुंबई पुलिस की लापरवाही, दिशा के केस की फाईल डिलीट करना, एफआयआर दर्ज ना करना, मृत्यु के १० मिनिट के अंदर इसे आत्महत्या बता देना, मुंबई पुलिस सरकार में दबाव होने की गवाही देता है | ऐसे में अब जब ये केस सीबीआई के पास गया है तो देश में उम्मीद जगी है कि अब शायद कुछ ठीक होगा | शायद अब सच दुनिया के सामने आयेगा |

सीबीआई की जाँच रिपोर्ट से ही अब पता चल सकेगा कि इस केस में रिया चक्रवर्ती की क्या भूमिका रही है ? और सुशांत की मृत्यु के पीछे क्या राज है ?