आखिरकार प्रभु रामचंद्र की सौगंध पूरी हुई, अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन

    05-Aug-2020
|

“सौगंध राम की खाते हैं, हम मंदिर वहीं बनाएँगे” ये घोषणा सुनते हुए हम में से कई लोग बडे हुए होंगे | अयोध्या में राम जन्मभूमी का आंदोलन एक ऐतिहासिक आंदोलन रहा है | और आज के दिन इस आंदोलन का फल मिलने जा रहा है | करोडों रामभक्तों के लिये आज का दिन एक स्वप्नपूर्ती का दिन है | आज अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथों राम मंदिर का भूमि पूजन होने जा रहा है | आज का दिन कारसेवकों के लिये, करोडों राम भक्तों के लिये और हिंदु अस्मिता के लिये एक ऐतिहासिक दिन है |


ram_1  H x W: 0


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पँहुच चुके हैं और उन्होंने रामलला को साष्टांग दंडवत करते हुए प्रणाम किया | रामजन्मभूमि आंदोलन का एक हिस्सा रहे प्रधानमंत्री मोदी उसवक्त पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी को देखते हुए मन में संकल्प करते थे कि, एक दिन रामलला फिर एकबार अपनी अयोध्या नगरी में अपने जन्मस्थल पर विराजमान होंगे | और आज आखिरकार उनके कार्यकाल में जनसंघ, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विद्यार्थी परिषद, विश्व हिंदू परिषद और तमाम उन संघटनाओं का सपना पूरा होने जा रहा है, जो इस दिन के लिये अपने जान की परवाह भी ना करते हुए कारसेवा में शामिल हुए थे | जिन्होंने राम की सौगंध खाई थी | आज सभी के लिये एक बहुत ही बडा दिन है |







भूमि पूजन का कार्यक्रम आज प्रारंभ हो चुका है | आज इतिहास रचने जा रहा है | लगभग ५०० सालों बाद रामलला अपने घर वापस पधार रहे हैं | और आज पूरी अयोध्या नगरी आनंद में डूबी हुई है | कोरोना काल में पूरे देश में छाया हुआ भय का वातावरण आज पहली बार आनंद में परिवर्तित हुआ है | आज का दिन सिर्फ और सिर्फ रामलला का दिन है, रामभक्तों का दिन है |