गणपती बाप्पा आए, और ये गाने ना बजें ये तो हो ही नहीं सकता..

    22-Aug-2020   
|
Ganesh festival 2020_1&nb
आज गणपती बाप्पा का आगमन घर पर हो रहा है | आप में से कईयों के घर में गणेश जी का स्वागत बहुत ही खुशी के साथ किया जा रहा होगा | लेकिन जब भी हम गणपती बाप्पा की बात करते हैं, तो कुछ गानें हैं जो आज भी हमारे मन में बसे हुए हैं | जैसे बॉलिवुड ने हमें होली के गाने दिये हैं, बारिश के गाने दिये हैं, वैसे ही गणपती के गाने भी हैं | और जब तक इन १० दिनों में ये गाने बज नहीं जाते, तब तक शायद त्यौहार का मजा ही नहीं आता है ना ?
चलिये तो आज देखते हैं ऐसे कौन से गानें हैं जिनसे हमें गणपती बाप्पा का स्वागत करना पसंद है :

देवा श्री गणेशा: ऐसा कोई भी कार्यक्रम नहीं होगा जिसमें बाप्पा की बात हो और ये गाना ना बजे | अग्निपथ फिल्म का यह गाना अजय अतुल ने बहुत ही शानदार कंपोज किया है | इस गाने में जो रिदम है, वो आपको थिरकने पर मजबूर कर देती है | और गणेशोत्सव में कई बार नृत्य कॉम्पिटिशन में इस गाने पर नृत्य करते बच्चे दिखाई देते हैं |
 
 

वक्रतुंड तू गणेशाय तू सिद्धी विनायक मोरया : बाजीराव मस्तानी का यह गाना वैसे तो फिल्म में एक अलग ही वाकये को दर्शाता है, लेकिन गणपती बाप्पा के गानों में ये गाना भी बहुत सुंदर है | इसके शब्द बहुत ही अच्छे हैं, और एक अलग ही ऊर्जा जगाते हैं |
 
 
ग ग ग गणपती बाप्पा मोरया : ABCD फिल्म का यह गाना बहुत ही ऊर्जा देने वाला है, और आपको थिरकने पर मजबूर कर देता है | इस गाने में आधुनिक तौर पर बाप्पा का स्वागत कैसे किया जाता है यह दिखाया गया है | बडा ही मजेदार गाना है यह |
 
 
गणनायकाय गणदैवताय गणाध्यक्षाय धीमही : गणपती बाप्पा का यह गाना बहुत ही सुंदर है | शंकर महादेवन की आवाज में और पूर्णत: संस्कृत भाषा में लिखा यह गाना मन को शांत करने वाला है | इस गाने पर कई शास्त्रीय नृत्यों की प्रस्तुतियाँ भी देखी गई हैं | एक शांत और प्रसन्न भाव मन में लाने वाला यह गीत है |
 
 
मोरया मोरया मोरया रे : तुमको फिर से जलवा दिखाना ही होगा.. अगले बरस आना है आना ही होगा.. इस गाने से बाप्पा का स्वागत नहीं लेकिन बाप्पा को विदाई जरूर दे सकते हैं | गणपती विसर्जन के खास अवसर पर यह गाना लगाकर नृत्य करना यंगस्टर्स को खास पसंद है |
 
 
तो ये कुछ गाने हैं, जो बजते ही आपकी आँखों के सामने बाप्पा के आगमन का वक्त, १० दिन उनके आने से आने वाली खुशियाँ और उनका विसर्जन यह आता है | इस बार कोरोना के कारण यह तो संभव नहीं है, लेकिन ये गाने सुन कर हम अपना मन जरूर खुश कर सकते हैं | और बाप्पा का आगमन और भी प्रसन्न भाव से कर सकते हैं |