किसी बॉलिवुड फिल्म से कम नहीं है विकास दुबे का गिरफ्तार होना..

    09-Jul-2020
|

कानपुर में ८ पुलिस कर्मियों की हत्या करने के बाद मास्टर माइंड गैंगस्टर विकास दुबे फरार था | जिसे आखिरकार आज उज्जैन में महांकाल के मंदिर में पकडा  गया | ‘मैं विकास दुबे हूँ कानपुरवाला !!” ऐसा कहकर इस खूंखार अपराधी ने हल्ला मचाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस उसे दबोंच के ले गई | ये पूरी कहानी किसी बॉलिवुड फिल्म से कम नहीं है |

 

vikas_1  H x W:


२ जुलाई की रात को कानपुर के चौबेपुर क्षेत्र में इस अपराधी को पकडने पँहुची पुलिस पर विकास दुबे ने हमला कर दिया और ८ पुलिस कर्मियों को मार गिराया | गिरफ्तार करने के बाद की गई पूछताछ में उसने कबूल किया है कि उसे एनकाउंटर होने का डर था | इसके बाद वह फरार हो गया | इस विषय में कई प्रश्न उठाए गए | सिस्टम से कोई मदत मिले बिना वह इस तरह से फरार रह कर करीब एक हफ्ता कैसे रह सकता है, यह सवाल भी उपस्थित हुआ | जिस तरह फिल्मों में डॉन की तलाश ११ मुल्कों की पुलिस कर रही थी, उसी तरह विकास दुबे की तलाश कई राज्यों की पुलिस कर रही थी | 





आज सुबह मध्यप्रदेश के उज्जैन के महांकाल के मंदिर में विकास दुबे ने जाकर गार्ड को अपना नाम बताया, गार्ड ने तुरंत पुलिस को खबर की और पुलिस की एक टीम ने आकर विकास दुबे को धर दबोंचा | इस बात पर भी अब सियासत खडी हो गई है कि, क्या ये आत्मसमर्पण था या गिरफ्तारी | बाकी की जानकारी तो वक्त के साथ मिलेगी ही, लेकिन विकास दुबे का इस तरह से गिरफ्तार होना, किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है |