नहीं रहे ‘सूरमा भोपाली’, बॉलिवुड के लिये सबसे कठिन साल २०२०

    09-Jul-2020
|

वेटर्न कॉमेडी एक्टर जगदीप जाफरी का मुंबई में ८१ वर्ष की आयु में निधन हो गया, और बॉलिवुड को इतने कम समय में फिर एक बार एक बडा झटका लगा | बॉलिवुड के सभी के चहेते ‘सूरमा भोपाली’ नहीं रहे | ढलती उम्र के कारण कई बीमारियों से वे ग्रसित थे, और आखिरकार ८ जुलाई रात ८.३० बजे उनकी बांद्रा स्थित घर पर ही मृत्यु हो गई | वे अभिनेता जावेद और नावेद जाफरी के पिता थे |


jagdeep jafri_1 &nbs


जगदीप जाफरी ने कई आयकॉनिक फिल्मों में काम किया है | सूरमा भोपाली के नाम से मशहूर जगदीप 29 मार्च, 1939 को मध्य प्रदेश के दतिया में एक वकील के घर पैदा हुए थे। जगदीप ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट 'मास्टर मुन्ना' के रूप में बी आर चोपड़ा की फिल्म 'अफसाना' से की थी। इसके बाद चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में ही उन्होंने 'लैला मजनूं' में काम किया। जगदीप ने कॉमिक रोल बिमल रॉय की फिल्म 'दो बीघा जमीन' से करने शुरू किए थे। उन्होंने करीब 400 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। 2012 में वे आखिरी बार 'गली गली चोर' फिल्म में पुलिस कांस्टेबल की भूमिका में नजर आए थे।

कुछ दिल पहले जावेद जाफरी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने पिता का व्हिडियो शेअर किया था, जिसमें वे अपने अंदाज में अपने फॅन्स को शुक्रिया कह रहे हैं, जिन्होंने उन्हें उनके जन्मदिन पर बधाइयाँ दी थी | यह व्हिडियो काफी व्हायरल हुआ था | इस व्हिडियो में वे इस दुनिया में हणसते हणसते आने की और हँसते हँसते जाने की बात कर रहे हैं | 



बॉलिवुड के लिये २०२० बहुत ही कठिन साल रहा है | इस साल की शुरुआत ही जहाँ कोविड के कारण शूटिंग्स बंद होने और इस क्षेत्र में बेरोजगारी बढने से हुई, वहीं इरफान कान, और उनके अगले ही दिन ऋषि कपूर की मृत्यु ने सबको झंकझोर दिया, उसके बार संगीतकार वाजिद खान, नृत्यनिर्देशक सरोज खान, और सबसे ज्यादा चोंट पँहुचाई सुशांत सिंह राजपूत के असमय निधन ने | आने वाले कई सालों तक बॉलिवुड की इस क्षति की भरपाई नहीं हो पाएगी |