ए. आर. रेहमान ने शेअर किया ‘दिल बेचारा’ के गानों का एल्बम

    07-Jul-2020
|

दिल बेचारा का ट्रेलर कल आने के बाद से ही पूरे इंटरनेट पर इसी का राज चल रहा है | जहाँ सुशआंत सिंह राजपूत इस ट्रेलर को शेअर करते हुए अपनी भावनाएँ व्यक्त कर रहे हैं, वहीं कुछ सेलिब्रिटीज भी इसे शेअर कर रहे हैं | दिल बेचारा फिल्म का संगीत प्रसिद्ध संगीतकार ए.आर. रेहमान ने दिया है | और उन्होंने इस फिल्म के गानों के एल्बम की फोटो सोशल मीडिया पर शेअर की है | और अब सभी के मन में इस फिल्म के गानों को लेकर उत्सुकता निर्माण हो गई है |


Dil bechara_1  


ए. आर . रेहमान ने ट्विटर पर अपनी लॅपटॉप की स्क्रीन का फोटो पोस्ट किया है | इस फोटो में दिल बेचारा फिल्म के गानों का एल्बम दिखाई दे रहा है | इस एल्बम में कुल ९ गाने दिखाई दे रहे हैं, जो कि, “तारे गिन, खुल के जीने का, मस्खरी, फ्रेंड झोन, मैं तुम्हाला, आफ्रीदा, मेरा नाम किझी और द होराईझन” हैं | इन गानों को मोहित चौहान, श्रेया घोषांल, अरिजीत सिंह, शाशा तिरुपथी, सुनिधी चौहान, हृदय गट्टानी, ए. आर रेहमान, जोनिता गांधी, सना मूसा, राजा कुमारी, आदित्य नारायण और पूर्वी कौतिश इन्होंने गाया है |



दिल बेचारा एक बहुत ही खास फिल्म है, क्यों कि इस फिल्म के आने के पहले ही सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया | और ये उनकी आखरी फिल्म साबित हुई | उनके फॅन्स के दिल में इस फिल्म की खास जगह है | इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आई हैं संजना संघी | कल इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होने के बाद से ही इस फिल्म में सुशांत का बोला एक संवाद “जन्म कब लेना है, और मरना कब है ये हम तय नहीं कर सकते, पर जीना कैसे है, ये हम जरूर तय कर सकते हैं |” काफी प्रसिद्ध हो रहा है | सुशांत के आत्महत्या के निर्णय के कारण लोग उन्हें अस संवाद से जोड रहे हैं |

यह फिल्म डिझनी हॉटस्टार पर २४ जुलाई को प्रदर्शित होगी | और इसे सभी देख सकेंगे | सुशांत सिंह राजपूत को दी गई यह श्रद्धांजली है | सभी दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतेजार है |