जन्म कब लेना है और मरना कब है हम नहीं तय कर सकते.. दिल बेचारा का ट्रेलर लॉन्च

    06-Jul-2020
|

जिस फिल्म का सब बेसब्री से इंतेजार कर रहे थे, वह सुशांत सिंह राजपूत की आखरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ २४ जुलाई को हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है | और आखिरकार आज सुबह से जिसका सभी को इंतेजार था वह इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हो गया है | और इसने फिर एक बार सुशांत के सभी फॅन्स को भावुक कर दिया है | इस फिल्म में सुशांत एक बहुत ही खुशमिजाज लडके का किरदार निभा रहे हैं | जो यह भी कहता है, “जन्म कब लेना है और मरना कब है ये हम तय नहीं कर सकते, पर जीना कैसे जै ये हम जरूर तय कर सकते हैं|” उनकी इस एक लाइन ने सभी को फिर एक बार सुशांत की आत्महत्या, उसका भोला सा चेहरा और उसकी उस हँसी की याद दिला दी है | सुशांत की यह आखरी फिल्म उसके फॅन्स के लिये बहुत ही खास है |

  

dil bechara_1  

यह कहानी है एक लडका और एक लडकी की | लडकी जिसका नाम है किझी बासु, उसे कॅन्सर है | और वह कॉलेज में सुशांत से मिलती है | सुशांत का प्यार कैसे उसका कॅन्सर के लडाई का सफर आसान करता है, इसकी ये कहानी है | क्यों की ये कहानी मृत्यु से भी जुडी है, मृत्यु की संभावना से भी जुडी हुई है, इसलिये सब इसे सुशांत की जिंदगी से और उसकी आत्महत्या से रिलेट कर रहे हैं |



सुशातं के जाने के बाद से इस फिल्म का उसके फॅन्स बहुत ही बेसब्री से इंतेजार कर रहे थे | आज ये ट्रेलर लॉन्च होने के पहले ही ट्विटर पर टॉप ट्रेंड कर रहा था | इस फिल्म में सुशांत कहते हैं, “मैं एक फाइटर हूँ” यह सुन कर उनके फॅन्स के मन में एक टीस जरूर उठी होगी | ट्वीटर पर अभी से इस फिल्म के डायलॉग्स प्रसिद्ध हो रहे हैं |