सोनू निगम लॉन्च करने जा रहे हैं अपना म्यूझिक लेबल

    30-Jul-2020
|

आज प्रसिद्ध गायक सोनू निगम का जन्मदिन है | और इस खुशी के दिन उन्होंने अपनी खुद की म्यूझिक कंपनी, खुद का लेबल ‘I Believe Music’ चालू किया है | उन्होंने इस लेबल के तहत आने वाला पहला गाना रुद्राष्टकम का पोस्टर भी आज शेअर किया है, और इससे उन्होंने अपने फॅन्स को खुशखबर दी है |


Sonu nigam_1  H


इंस्टाग्राम पर उन्होंने यह पोस्टर शेअर करते हुए अपने फॅन्स को इस बारे में बताया है | रुद्राष्टकम की एक झलक दिखाते हुए उन्होंने बताया है कि इस पवित्र स्तोत्र के गायन से वे अपने इस लेबल की शुरुआत करने जा रहे हैं | आज उनके जन्मदिन के अवसर पर वे अपना यह लेबल लॉन्च कर रहे हैं |







इसके पहले वे सुशआंत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद दिये गये बयानों के कारण चर्चा में थे, जिसमें उन्होंने संगीत इंडस्ट्री में बाहर से आने वाले गायकों और संगीतलकारों के साथ किस तरह का व्यवहार किया जाता है, और पुराने गायकों को आजकल किस तरह ट्रीट किया जाता है इस बारे में बताया था | टी सीरीज और भूषण कुमार के साथ के वाद विवाद भी इसके चलते सामने आए थे, आखिरकार उन्होंने यह नया लेबल नये लोगों के लिये लॉन्च किया है |

उन्होंने इस लेबल के बारे में बाताया है कि वे नये गायकों को एक मौका देना चाह रहे हैं | यदि उनको ये नये गायक पसंद आते हैं, उनका काम पसंद आता है तो वे उन्हें इस लेबल के माध्यम से अवश्य मौका देंगे |