कंगना रणौत फिर कर रही हैं ट्विटर पर ट्रेंड

    29-Jul-2020
|

अपने बेबाक अंदाज के कारण प्रसिद्ध कंगना रणौत, सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद से हर दिन चर्चा में है | कभी नेपोटिझम के कारण उनके इंडस्ट्री पर लगाए आरोपों के कारण, तो कभी किसी और बात के कारण | लेकिन सुशांत के निधन के बाद उन्हें इंसाफ दिलाने के लिये वे सतत कार्य कर रही हैं | ऐसे में आज वे फिर एक बार ट्विटर पर ट्रेंड हो रहीं हैं, #ArrestKanganaRanaut इस हॅशटॅग के कारण वे ट्रेंड कर रही हैं |


kangu_1  H x W:


कल सुशांत सिंह राजपूत के पिताजी ने सुशांत की दोस्त और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआयआर दर्ज की | और उसके बाद पटना की पुलिस मुंबई पँहुच गई है | और अब पूछताछ जारी है | ऐसे में रिया के फॅन्स अब कंगना के पीछे पड गए हैं, और ट्विटर पर उनके खिलाफ ट्वीट्स कर रहे हैं |









लेकिन मजे की बात यह है कि, जब हम इस ट्रेंड पर क्लिक करते हैं, तो कंगना के समर्थन के ही सारे ट्वीट्स दिखाई देते हैं | इसमें कंगना के समर्थन में नेटीझन्स कह रहे हैं कि कंगना को गिरफ्तार क्यों करना है, क्यों कि वे बेधडक सच बोलती हैं ? क्यों कि वे सुशांत को न्याय दिलाना चाहती हैं ?

नेटीझन्स कंगना के समर्थन में नजर आ रहे हैं, और वे कंगना को उनकी इस मुहीम में पूरी साथ दे रहे हैं, सुशांत को न्याय मिलता है या नहीं, या सुशातं केस में आगे क्या होता है, ये देखना अब महत्वपूर्ण होगा |