सुशांत के डॉक्टर्स ने दिया झूठ फैलानी वाली मीडिया को करारा जवाब

    21-Jul-2020
|

सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु की पहेली दिन ब दिन और भी ज्यादा गहरी होती जै रही है | सुशांत की मृत्यु हत्या थी या आत्महत्या इस पर भी चर्चा हो रही है, और इसी सिलसिले में कई खबरें सामने आईं, जिनमें से एक खबर यह भी थी कि, मुंबई पुलिस ने सुशांत के डॉक्टर्स से बात की है | और डॉक्टर्स के मुताबिक उन्हें बायपोलर डिसऑर्डर था | लेकिन इस मामले में सुशांत के डॉक्टर के करीबी ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेअर करते हुए इन बातों को झुठलाया है | साथ ही उन्होंने ऐसी मीडिया पर भी तंज कसा है, जिन्होंने बिना सही जानकारी के डॉक्टर और पेशंट के बीच की 'कॉन्फिडेंशिअल' बात को तोड मरोड कर प्रस्तुत किया है |

Sushant Singh_1 &nbs


एक प्रसिद्ध मीडिया पोर्टल के मुताबिक "सुशांत सिंह राजपूत के डॉक्टर्स ने कहा है कि उन्हें “बायपोलर डिसऑर्डर” था | याने कि एक ऐसी मानसिक बीमारी जिसमें बहुत गहरा अवसाद और तनाव रहना है, और पेशंट बहुत ही ज्यादा भावनिक रूप से बिकट परिस्थिती से जूझता है | सुशांत भी इसी बीमारी से जूझ रहे थे, और इसलिये उन्होंने ऐसा कदम उठाया | एक प्रसिद्ध वेबसाइट के मुताबिक सुशांत को अपने डॉक्टर्स पर भी विश्वास नहीं था, इसलिये उन्होंने तीन डॉक्टर्स बदले, और डॉक्टरों के मुताबिक वे दवाइयाँ भी समय पर नहीं ले रहे थे, और दी हुई सलाह का पालन भी नहीं कर रहे थे |" लेकिन फिलहाल फेसबुक पर एक पोस्ट व्हायरल हो रही है, जिसमें एक स्क्रीनशॉट शेअर किया गया है जिसमें पुलिस कह रही है कि उनकी डॉक्टर्स से ऐसी कोई बात नहीं हुई है, और वे नहीं जानते ये बात सच है कि नहीं. इस पोस्ट में उन्होंने बताया है कि, अभिषेक त्रिमुखे से डॉक्टर चांडवा ने बात की थी, और अभिषेक त्रिमुखे ने ये स्टेटमेंट मीडिया को दिया है जिसे सुविधापूर्ण तरीके से पब्लिश नहीं किया गया | यहाँ पर मुझे पेशंट और डॉक्टर के बीच की बातों को पब्लिक नहीं करना है | 



इस पोस्ट को ८५ लोगों ने शेअर किया है | बडे बडे मीडिया पोर्टल्स पर चलने वाली इस खबर को सभी सच मान कर बैठे हैं कि सुशांत को बायपोलर डिसऑर्डर था, लेकिन इस पोस्ट के कारण सच का खुलासा हुआ है | असल में सुशांत डिप्रेशन के शिकार कब से थे, उनका अवसाद कितना गहरा था, और असल में क्या हुआ यह तो पुलिस और डॉक्टर्स ही बता पाएँगे, लेकिन जब तक जनता ऐसी झूठी खबरों पर विश्वास ना करे तो ही सही होगा | 
सुशांत सिंह राजपूत ने १४ जून २०२० को मुंबई के अपने घर में फाँसी लगाकर आत्महत्या की थी | लेकिन उनके निधन पर कई सवाल खडे हो रहे हैं | उनके फॅन्स का कहना है कि ये एक प्लान्ड मर्डर था, तो पुलिस का कहना है कि उनकी आत्महत्या का कारण डिप्रेशन था | सुशांत सिंह के फॅन्स और कई सेलिब्रिटीज इस मामले की सीबीआय जाँच की मांग कर रहे हैं |