#Trending_Story क्यों हो रहे हैं अक्षय कुमार और वाणी कपूर ट्विटर पर ट्रेंड

    02-Jul-2020
|

ट्विटर के ट्रेंड्स देश में हो रही घटनाओं और मनोरंजन और राजनीति के क्षेत्र में होने वाली ताजा खबरों को लोगों तक पँहुचाते हैं | और आज इस ट्विटर पर अदाकारा वाणीकपूर और अक्षय कुमार ट्रेंड कर रहे हैं | इसका कारण यह है कि जल्द ही अक्षय कुमार और वाणी कपूर की जोडी दर्शकों को स्क्रीन पर देखने को मिलेगी | वेलबॉटम नाम की फिल्म में दोनों साथ में काम करने जा रहे हैं | वाणी कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से फॅन्स को ये जानकारी दी |


vani kapoor_1  


वाणी ने अपने इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार के साथ फोटो शेअर करते हुए लिखा है कि वे अक्षय कुमार के साथ काम करने के लिये बहुत ही रोमांचित हैं, और वे अब और इंतेजार नहीं कर पा रही हैं | इस फिल्म के लिये किये गए फोटोशूट का ही एक फोटो उन्होंने शेअर किया है | इससे पहले वाणी कपूर वॉर इस फिल्म में नजर आई थी | अक्षय कुमार की फिल्म “लक्ष्मी बॉम” ओटीटी प्लॅटफॉर्म पर रिलीज होने के कारण वे पहले से ही चर्चा में थे, अब उनकी इस फिल्म के कारण वे पुन: एक बार ट्रेंड कर रहे हैं |







फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चालू हो चुका है | फिल्म पूजा एंटरटेनमेंट्स द्वारा प्रदर्शित की गई है | और इसकी कहानी लिखी है असीम अरोरा और परवेश शेख ने | इस लॉकडाउन के समय में उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया, और इस दौरान उन्होंने अक्षय कुमार से कई बार व्हिडियो कॉल्स के माध्यम से बात भी की | कहा जा रहा है कि फिल्म २ अप्रैल २०२१ को प्रदर्शित होगी, सभी फॅन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतेजार है |