लॉकडाउन से परेशान डब्बेवालों की मदद कर रहे हैं सुनील शेट्टी और संजय दत्त

    15-Jul-2020
|

मुंबई कई कारणों से जानी जाती है, चाहे वह इसकी भागदौड वाली जिंदगी हो, रातभर तेज रफ्तार से चलती गाडियाँ हों याफिर मुंबई की बारिश और मरीन ड्राईव्ह हो | लेकिन पिछले कुछ समय से मुंबई जानी जा रही है, बढते कोरोना के मामलों को लेकर | देश में कोरोना का कहर सबसे ज्यादा मुंबई पर बरपा है, और साथ ही लॉकडाउन के चलते मुंबई के कई ऐसे रोजमर्रा पर काम करने वाले लोग हैं जिनका रोजगार बंद हो गया है | और उनके घर में दो वक्त के खाने का भी प्रश्न उपस्थित हो रहा है | ऐसा ही कुछ हो रहा है मुंबई के डब्बेवालों के साथ | मुंबई के ये डब्बेवाले जाने जाते हैं आधे से ज्यादा मुंबई का पेट भरने के लिये, सर पर सफेद टोपी लगाए दफ्तरों दफ्तरों में डब्बे देने जाते ये लोग मुंबई में और पूरे देश में बहुत प्रसिद्ध हैं | लेकिन आज लॉकडाउन के चलते दफ्तर बंद हो गए और इनका धंदा बैठ गया है, ऐसे में इन डब्बेवालों की मदद करने आगे आए हैं, सुनील शेट्टी और संजय दत्त |


dabbe wale_1  H


सुनील शेट्टी और संजय दत्त मिलकर इन डब्बेवालों के घर में फूड किट्स और खाने पीने का सामान पँहुचाने का काम देख रहे हैं | अपनी टीम के साथ मिलकर ये दोनों इन डब्बेवालों की मदद कर रहे हैं | सुनील शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से इस विषय में जानकारी साझा की है | और उनकी इस मुहीम को बॉलिवुड से अच्छा समर्थन मिल रहा है | निर्देशक फरहा खान ने भी ट्वीट करके कहा है कि, “यदि आपको कभी इन डब्बेवालों ने भोजन कराया है, या नहीं भी कराया है, यही सही समय है उनका एहसान चुकाने का जो हमारे इस शहर की लाईफलाइन हैं|” उन्होंने सुनील शेट्टी को इस ट्वीट में टॅग भी किया है |



dabbe wale_1  H


केबिनेट मिनिस्टर असलम शेख के साथ मिलकर सुनील शेट्टी और संजय दत्त ये काम कर रहे हैं | लॉकडाउन का समय सभी के लिये कठिन है | लेकिन खास कर ये उन लोग के लिये कठिन हैं जो दिहाडी तौर पर काम करते हैं, या जिनका काम घर से नहीं हो सकता (वर्क फ्रॉम होम) | ऐसे लोगों को हमारी मदद की सबसे ज्यादा जरूरत है | इससे पहले दिहाडी मजदूरों को अपने अपने गाँव जाने के लिये अभिनेता सोनू सूद ने बहुत मदद की थी, और उन्हें अपने अपने घरों तक पँहुचाने की व्यवस्था की थी |