सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के संदर्भ में अब शेखर कपूर से भी होगी पूछताछ

    01-Jul-2020
|

सुशांत सिंह राजपूत के इस तरह अचानक चले जाने से बॉलिवुड में कई तरह के सवाल खडे हो गए हैं | और उनकी आत्महत्या के कारण पुलिस उनके कई करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है | हाल ही में खबर सामने आई है कि, इस मामले में पुलिस अब सुशांत सिंह राजपूत के करीबी निर्देशक शेखर कपूर से भी पूछताछ करेगी | सुशांत सिंह राजपूत शेखर कपूर की फिल्म “पानी” में मुख्य किरदार निभाने वाले थे, इस विषय में उन्होंने बहुत काम भी किया था, लेकिन अंत में फिल्म बंद हो गई | इस कारण से सुशांत सिंह राजपूत काफी दु:खी भी थे |


Shekhar Kapoor Sushant_1&


सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद शेखर कपूर ने अभिनेता मनोज बाजपेयी के साथ इंस्टाग्राम पर आकर सुशांत सिंह राजपूत की कई यादें उनके फॅन्स के साथ साझा की | इस लाईव्ह व्हिडियो में उन्होंने यह भी बताया कि सुशांत किस हद तक “पानी” फिल्म से जुडे हुए थे, और उन्होंने इस फिल्म के लिये कितनी मेहनत की थी | साथ ही सुशांत के साथ की कुछ बातचीत के बारे में और उनकी पसंद ना पसंद के बारे में भी शेखर कपूर ने यादें साझा की थी |



पानी यह फिल्म सुशांत और शेखर की ड्रीम फिल्म थी, जिसे यश राज फिल्म प्रोड्यूज करने वाले थे | यह शेखर का खुद का नजरिया था एक अलग परिवेश में मुंबई की पानी की समस्या को दिखाना साथ ही इसे एक प्रेमकहानी से भी जोडना | जब यह फिल्म बंद हुई थी, तो शेखर और सुशांत दोनों का यह सपना टूट गया था, जिसके बारे में शेखर आज भी अपना दु:ख जाहीर करते हैं |

इससे पहले सुशांत के संबंध में उनकी पूर्व प्रेमिका अंकिता लोखंडे, रिया चक्रवर्ती, उनके कुछ दोस्त, परिवार, और कुछ अन्य लोगों से पूछताछ की गई है | सुशांत सिंह राजपूत ने १४ जून २०२० को आत्यहत्या कर ली थी | कोई सुसाइड नोट ना मिलने के कारण अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ कि उन्होंने यह कदम क्यों उठाया लेकिन कहा जा रहा है कि वे डिप्रेशन के शिकार थे | इस बारे में सच क्या है, यह तो पुलिस की जाँच खत्म होने के बाद ही पता चल सकेगा |