क्यूँ डिलीट करना पडा शोभा डे को चिरंजीवी को श्रद्धांजली देने वाला ट्वीट

    08-Jun-2020
|

लेखिका शोभा डे अपने ट्वीट्स के कारण हमेशा ही चर्चा में रहती हैं | हर बार उनके किसी ना किसी ट्वीट पर काँट्रोवर्सी हो जाती है, और फिर वे ट्विटर पर ट्रेंड करने लगती हैं | लेकिन इस बार वे अपनी बहुत बडी गलती के कारण चर्चा में हैं | हाल ही में उन्होंने अभिनेता चिरंजीवी को जीते जी श्रद्धांजली दे डाली, और श्रद्धांजली देने वाला ट्वीट कर दिया, जिससे हुआ ये कि ट्विटर पर हडकंप मच गया, और लोग उन्हें ट्रोल करने लगे |

Shobha de_1  H



हुआ यूँ कि कन्नडा अभिनेता चिरंजीवी सरजा का कार्डिएक अरेस्ट के कारण निधन हो गया | और पूरी कन्नडा इंडस्ट्री शोक सागर में डूब गई | लेकिन शोभा डे समझ बैठी की प्रसिद्ध तेलगू अभिनेता चिरंजीवी का निधन हो गया है | और पूरी खबर जाने बिना उन्होंने ट्वीट कर दिया | ऐसे में लोग उन्हें ट्रोल करेंगे ही |







चिरंजीवी के फॅन्स को इस बात से बहुत ठेस पँहुची कि शोभा डे ने चिरंजीवी को जीते जी मार दिया | और इस कारण उन्होंने ट्विटर पर शोभा डे को बहुत खरी खोटी सुनाई | ये घटना व्हायरल होती देखकर शोभा डे ने ये ट्वीट डिलीट कर दिया लेकिन अब भी इस ट्वीट के स्क्रीन शॉट्स व्हायरल हो रहे हैं |