कोरोना का संकट खत्म होने के बाद भारत की इन पाँच जगहों पर जरूर जाएँ..

    22-Jun-2020
|

अभी कोरोना के कारण पर्यटन पूर्णत: ठप्प पडा हुआ है | लेकिन हमें यह विश्वास रखना होगा, कि कोरोना का संकट आज नहीं तो कल खत्म होगा ही और दुनिया भी पूर्ववत हो जाएगी | लेकिन जब ऐसा होगा तो भारत की अर्थव्यवस्था का ध्यान रखते हुए भारत में ही पर्यटन पर जोर देना चाहिये | भारत में भी ऐसी बेमिसाल जगहें हैं, जहाँ पर आपको जरूर जाना चाहिये | आज हम आपको उन्हीं ५ बेमिसाल जगहों का व्हर्चूअल टूअर करवाएँगे जहाँ कोरोना के खत्म होने के बाद आप अपने आप को जाने से रोक नहीं पाएँगे |


tourism_1  H x


१. स्टेच्यू ऑफ युनिटी : स्टेच्यु ऑफ लिबर्टी से भी ऊँची याने कि 182 मीटर (597 फीट) ऊँची यह मूर्ती विश्व की सबसे ऊँची मूर्ती है | भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल के सम्मान में गुजरात में भरुच के निकट नर्मदा जिले में स्थित है | एक भव्य दिव्य अनुभव के लिये आपको एक बार यहाँ जाना ही चाहिये | प्रसिद्ध मूर्तीकार राम सुतार की संकल्पना से बना यह प्रकल्प भारत का गौरव है |


tourism_1  H x


२. भेडाघाट जलप्रपात : मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर के निकट स्थित भेडाघाट में एक बडा सा जलप्रपात है | जिसे धुआँधार कहा जाता है | जब इस जलप्रपात से दूधिया पानी उपर से नीचे गिरता है, तो धुआँ उठता है, इसलिये इसे धुआँधार कहा जाता है | संगमरमर के पहाडों के बीच नर्मदा नदी का विहंगम दृश्य देखते ही बनता है | चांदनी रात में नदी में बोटिंग का मजा लेने के लिये एक बार इस स्थल को अवश्य भेंट दें |


tourism_1  H x


३. बांधवगढ : मध्यप्रदेश में ही स्थित बांधवगढ अभयारण्य में जंगल का मजा लेने का अनुभव कुछ और ही है | यदि आपको जंगल पसंद है, जंगल सफारी पसंद है, और आब बाघ देखना चाहते हैं, तो बांधवगढ से अच्छा ऑप्शन हो ही नहीं सकता | लॉकडाउन खुलने के बाद, कोरोना का संकट टलने के बाद इस प्रकृति को धन्यवाद बोलने के लिये एक बार इस जंगल को देखने अवश्य जाएँ | आपको अच्छा लगेगा |


tourism_1  H x


४. जयपुर : गुलाबी शहर के नाम से प्रसिद्ध इस शहर का माहौल भी गुलाबी है | राजा महाराजाओं की जिंदगी को जीने के लिये एक बार जयपुर अवश्य जाएँ | यहाँ पर आमेर महल है जो राजा मान सिंह की राजेशाही दुनिया का इतिहास बताता है | यहाँ हवामहल है, जलमहल है यहाँ नाहर गढ है, और ऐसे बहुत से स्थान हैं, जो आपको राजस्थानी संस्कृति का दर्शन कराएगा |


tourism_1  H x


५. मुन्नार : भारत के दक्षिण में स्थित एक सुंदर जगह, जो सीढीदार खेत और चाय के बागानों में आपको लेकर जाएगी, चारों ओर हरियाली और बहुत ही सुंद विहंगम दृश्य आपको इस स्थान के और करीब लाएगा | आप यहाँ बार बार आना चाहेंगे | इसे केरल का स्वर्ग भी कहा जाता है |


tourism_1  H x