क्यों हो रही है प्रसिद्ध ये सुशांत सिंह राजपूत से जुडी ये फेसबुक पोस्ट ?

    19-Jun-2020
|

सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु को अब ४ दिन हो चुके हैं | लेकिन उनकी मृत्यु के बारे में चर्चा है ही थमने का नाम की नहीं ले रही | फेसबुक पर उनकी मृत्यु के बारे में लिखी एक पोस्ट व्हायरल हो रही है, जिसके कारण फिर एक बार सुशांत सिंह राजपूती की ये आत्महत्या है या हत्या ऐसा प्रश्न उपस्थित हो रहा है |


Sushant_1  H x


एंड्रिला बसु रे इनकी प्रोफाइल पर उन्होंने एक पोस्ट डाली है जिसमें उन्होंने काफी भयानक मुद्दे सामने रखे हैं, उन्होंने लिखा है, कि मुझे नहीं पता ये सब सच है या नहीं लेकिन इंटरनेट पर डाले गये एक लेख के हिसाब से, “सुशांत सिंह राजपूत की बिल्डिंग के सीसीटीव्ही कॅमेरे एक रात पहले बंद कर दिये गये थे, उनके घर से शोर शराबे की आवाज आ रही थी, उनके कुछ दोस्त उनके घर आए हुए थे, मृत्यु से पहले वे बाहर भी गये थे, और उन्होंने कुछ पडोसियों से बात भी की थी, जिसमें ऐसा कहीं नहीं लग रहा कि वे आत्महत्या करने वाले होंगे |

अक्सर फाँसी से हुई आत्महत्या में आँखों का आकार बदल जाता है, और जीभ भी बाहर आ जाती है, लेकिन सुशांत के साथ ऐसा नहीं हुआ, साथ ही उनके घर की एक्सट्रा चाबी भी गायब है, ऐसे में क्या इसे सच में आत्महत्या माना जाए ?”



इसके साथ ही उन्होंने एक लिंक भी दी है | अब इन सारी बातों ने फिर एक बार सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु पर प्रश्न उपस्थित कर दिये हैं | और इसी पर बहस छिड गई है | लोग उनकी मृत्यु को रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट से जोड रहे हैं | साथ ही काफी सवाल भी खडे कर रहे हैं | लेकिन सोशल मीडिया की इस चर्चा पर कितना विश्वास रखना चाहिये, यह कहा नही जा सकता |

पुलिस तहकिकात कर रही है | और शायद जल्द ही ये बात सामने आ जाए कि सुशांत सिंह की मृत्यु कैसे हुई, और क्यों हुई यह सामने आ जाएगा, लेकिन तब तक सोशल मीडिया पर फेक ट्वीट्स लिंक्स फॉरवर्ड ना हो, और ऐसी चर्चा ना हो इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है |