चलिये एक कदम हम उठाते हैं.. चायनीझ एप्स अपने फोन से हटाते हैं..

    19-Jun-2020
|

भारत और चीन सीमा पर बहुत ज्यादा तनाव चल रहा है | दो दिन पहले गलवान घाटी में हुई मुठभेड में भारत के २० जवान शहीद होने के बाद से भारत में चीन खिलाफ वातावरण गर्मा रहा है | भारतवासी अब धीरे धीरे चीनी वस्तुओं का त्याद कर रहे हैं | और लोगों को भी प्रेरित कर रहे हैं | बडी बडी चीनी वस्तुएँ जैसे, कंप्यूटर, फोन, टेलिव्हीजन आदि का यदि हम तुरंत त्याग ना भी कर पाए तो भी एक कदम तो हम उठा ही सकते हैं, हम अपने मोबाइल से चीनी एप्स को डिलीट कर सकते हैं |

China_1  H x W:


अब प्रश्न उठता है, पता कैसे करें कि हमारे मोबाइल में कितनी चीनी एप्स हैं, और कौन से कौन से एप्स हैं ? इसलिये हमें एक एप अपने मोबाइल में डाउनलोड करना है | उस एप का नाम है Remove China Apps. उसे डाउनलोड करने के बाद, हमें उसपर क्लिक करना है, और Scan Now पर क्लिक करना है, इसके बाद हमारा फोन हमें बताएगा कि हमारे फोन में कितने चायनीझ एप्स हैं | और उसी के सहारे हम इन एप्स को डिलीट कर सकते हैं |


China_1  H x W:


ये है तो एक छोटा सा कदम लेकिन, हमारे देश की अर्थव्यवस्था के लिये और हमारे देश के वीर जवानों का मनोबल बढाने के लिये एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा | तो आज ही कर के देखिये | एक कदम देश की सुरक्षा की ओर |