क्या अभी भी आप चायना एप्स, और चायनीज सामान उपयोग करते रहेंगे ?

    17-Jun-2020
|

कल भारत चीन सीमा पर भारत और चीन के बीच हुई मुठभेड में भारत के २० जवान शहीद हुए | भारतीय सेना ने इसका मुँह तोड जवाब दिया, और चीन के भी ४५ जवान मारे गए |  यह एक बहुत ही बडी और भयानक घटना है | लेकिन आज भी आप जब इंस्टाग्राम या कोई भी सोशल मीडिया एप खोलेंगे तो आपको निश्चितही टिकटॉक के व्हिडियोज दिखाई देंगे | कई लोग तो भारत के इन वीर सपूतों को श्रद्धांजली देने के लिये टिकटॉक पर व्हिडियो डाल रहे हैं | क्या अब भी हमें चायनीज एप्स का उपयोग करना चाहिये ? क्या इन वीर सपूतों की मृत्यु के लिये, शहादत के लिये हम जिम्मेदार नहीं हैं?

china_1  H x W:


पिछले कई दिनों से चीन काफी चर्चा में है | खासकर तब से जब से कोरोना ने पूरी दुनिया में कोहराम मचा कर रखा है | भारत में हजारों लोग कोरोना से मारे गए हैं, भारत में लाखों लोग कोरोना से पीडित हैं | और कई लोग मरने की कगार पर हैं | हजारों की संख्या में लोग बेरोजगार हो गए हैं, कोरोना के कारण, हजारों की संख्या में लोगों के घरों में चूल्हा नहीं जल पा रहा, वे कोरोना से बाद में मरेंगे लेकिन भूख या बेरोजगारी से शायद पहले दम तोड दें | कारण केवल एक है, “कोरोना” | और फिर कल की घटना इन सब में सबसे बडी है | भारत और चीन में वाद विवाद सुलझाने के लिये दोनों देशों की सरकारें जब वार्ता में लगी थीं, तब चीन ने भारत को धोखा देते हुए सीमा पर जवानों पर हमला बोल दिया | और इस हमले में भारत के २० जवान शहीद हो गए | क्या इससे बडा नुकसान हमारे देश का हो सकता है भला ?

और फिर बात आती है, उन लोगों की जो अभी भी इस बात के लिये सरकार पर उंगली उठा रहे हैं, दोष मढ रहे हैं | लेकिन खुद चायनीझ माल का समर्थन करते हैं | महाराष्ट्र में शिवसेना सरकार के संजय राऊत ने भी केंद्र सरकार पर सवाल उठाया है, लेकिन उन्ही की सरकार ने कारों में प्रसिद्ध ग्रेट वॉल मोटर्स इस चायनीझ कंपनी के साथ पुणे के पास एक प्लांट लगाने के लिये बहुत बडी डील आज ही साईन की है | ऐसे में क्या ये लोग और क्या हम जैसे लोग जो आज भी चीन की एप्स, टिकटॉक जैसी एप्स उपयोग कर रहे हैं, क्या हम किसी गद्दार से कम हैं ?


china_1  H x W:


चीन की सीमा पर जो हुआ वो बहुत ही भयानक है, शायद आगे आने वाले भयानक संकट की चेतावनी है | हम अपने घरों में रहकर ज्यादा कुछ तो नहीं कर सकते, लेकिन क्या हम केवल अपने मोबाइल से ये चायनीज एप्स डिलीट नहीं कर सकते ? इतना सा छोटा सा काम ? शायद इससे कुछ तो फरक पडेगा | 

सोच कर देखिये | आज हम घरों में लॉक हैं, रोजगार नहीं है, जान जा रही है, तो वो सिर्फ और सिर्फ चायना के कारण, आज हमारे देश के २० जवान मारे गये तो वो भी इसी चीन के कारण | अब हमें अपने अपने तरीके से चीनी सामान, एप्स, आदि का बहिष्कार करना चाहिये | तभी शायद छोटा ही सही, लेकिन कुछ तो असर होगा |