बॉलिवुड फिर एक बार सदमें में.. नहीं रहे सुशांत सिंह राजपूत.. मुंबई के घर में आत्महत्या

    14-Jun-2020
|

२०२० का साल बॉलिवुड के लिये सबसे बुरा, सबसे भयानक साल साबित हो रहा है | इरफान खान, ऋषि कपूर, वाजिद खान के बाद बॉलिवुड आज फिर एक बार सदमें में है | प्रसिद्ध अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने आज अपने घर में फाँसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली | यह पूरे बॉलिवुड और सभी फॅन्स के लिये एक बहुत ही ज्यादा सदमें की बात है | सुशांत का इस तरह से जाना सभी के मन में कई सवाल और ढेर सारा दु:ख छोड गया है |


sushant_1  H x


हाल ही में उनकी फिल्म "छिछोरे" आई थी, जिसमें उनके सुसायडल बेटे को जिंदगी का महत्व समझाते वे नजर आये | लेकिन आज वे खुद ही अपनी जिंदगी से हार गये | वे केवल ३४ साल के थे | और ५ दिन पहले ही सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मॅनेजर दिशा सिलियन ने आत्महत्या की थी | और उनके केवल ५ दिन बाद ही सुशांत ने भी अपने घर में आत्महत्या कर ली | पूरा बॉलिवुड इस भयंकर घटना पर शोक मना रहा है |





सुशांत सिंह राजपूत ने “किस देश में है मेरा दिल” इस सीरियल से अपना करियर प्रारंभ किया था | इसके बाद उन्हें जो प्रसिद्धी मिली, वो एकता कपूर के धारावाहिक “पवित्र रिश्ता” से मिली | उसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड कर नहीं देखा | पीके, एम एस धोनी, केदारनाथ छिछोरे ऐसी कई हिट फिल्में देते हुए आज वे अपने करियर पीक पर थे | ऐसे में उनका जाना बहुत ही चौंकाने वाला है | पुलिस रिपोर्ट्स के मुताबिक वे पिछले ६ महीने से डिप्रेशन में थे | वे एक इंजीनिअर रह चुके हैं |







आज उनके घर में उनके कुछ दोस्त भी थे, जब उनके कमरे से वे बाहर नहीं आये तो उनके कमरे का दरवाजा तोडा गया और वे फाँसी लगाए हुए पाए गए | अनुपम खेर, अक्षय कुमार, अजय देवगण, बिपाशा बसु, और कई सेलिब्रिटीज ने अपनी भावनाएँ व्यक्त की है | अनुपम खेर ने ट्वीट करते हुए कहा है कि, “मेरे प्यारे सुशांत क्यों आखिर क्यों ?”

सुशांत सिंह राजपूत का इस तरह से जाना कई सवाल छोड गया है |