रियाझ नाईकू को मार कर भारतीय सेना ने लिया शहीदों का बदला

    06-May-2020
|

हाल ही में हंडवारा में आतंकियों के साथ हुई मुठभेड में भारत के वीर जवान कर्नल आशुतोष शर्मा और अश्विनी कुमार शहीद हो गए | पूरा देश उनकी शहादत पर रो रहा था | ऐसे में भारत की वीर सेना ने बिल्कुल भी वक्त जाया ना करते हुए, हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना रियाझ नाईकू का खात्मा किया | पुलवामा एनकाउंटर में जिस आतंकवादी पर १२ लाख रुपये का ईनाम था, आखिरकार सेना ने आज उस आतंकवादी को मार गिराया |


Naiku_1  H x W:

बुरहान वनी के खात्मे के बाद रियाझ नाईकू को हिजबुल का कमांडर बना दिया गया था | सेना उसे तभी से मार गिराने की कोशिश में थी | आज सुबह जम्मू काश्मीर में आतंकवादी और सेना के बीच मुठभेड हो रही थी, इसी मुठभेड में सेना ने रियाझ को घेर लिया | और आखिरकार उसे मार गिराया | संपूर्ण देश में इस घटना से गर्व और आनंद का वातावरण है | 



देश एक ओर कोरोना के संकट का सामना कर रहा है, तो दूसरी ओर आतंकवादी देश के वीर जवानों की जान लेने पर तुले हुए हैं | ऐसे में देश दोनों तरफ से संकटों से घिरा हुआ है | लेकिन देश के वीर जवानों ने इन संकटों पर मात करते हुए हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर को मार गिराया | इस विषय में अधिक जानकारी जल्द ही सेना की तरफ से मिलेगी |