सच्ची Women Empowerment दर्शाती गांव की ये यूट्यूबर

    31-May-2020   
|


जब भी हम यूट्यूब और यूट्यूबर्स की बात करते हैं, हमारी आँखों के सामने क्या आता है ? हाय फाय प्रसिद्ध यूट्यूबर्स | जिनका कंटेंट बहुत ही अच्छा होता है, नो डाउट | लेकिन कुछ यूट्यूबर्स ऐसे होते हैं, जो बस अपनी सादगी से सबका दिल जीत लेते हैं | पाल परिवार उन्हीं में से एक हैं | जो महिला ये व्हिडियोज बनाती हैं, उनका नाम तो कहीं पता नहीं चल पाया है, लेकिन उनके व्हिडियोज आपको ऐसे ग्रामीण भारत में ले जाते हैं, जहाँ शायद आज भी भारत की जान बसती है |


pal _1  H x W:


हम शहरों में अपने मॉर्निंग रूटीन, इव्हनिंग रूटीन के बहुत सारे व्हिडियोज बनाते हैं, और देखते हैं | लेकिन गाँव का जीवन अलग होता है, वहाँ दिन सुबह ४ बजे से शुरु हो जाता है | उत्तरप्रदेश के ऐसे ही एक गाँव के अलग अलग नजारे लेकर ये पाल परिवार की बहू आपके सामने आ रही हैं | Pal Family Vlogs नाम से इनका एक यूट्यूब चॅनल है | इनका बहुत बडा परिवार है | आप यदि इनके व्हिडियोज देखेंगे तो गाँव में आँगन के चूल्हे पे खाना बनाना, साथ ही गाये, भैंसे उनको नहलाना, आज भी दूध, दही मट्ठा बनाने की गाँव की पद्धति इसमें सारी चीजों की झलक मिलेगी, जिससे शायद शहर में रहने के कारण हम दूर हैं | 



इसमें उनके परिवार के २५ लोगों के लिये वे कैसे खाना बनाती हैं, अलग अलग गाँव की रेसेपीज, उनका सुबह का रूटीन, शाम का रूटीन, देवरानी जेठानी के साथ मिलकर काम करना और उनकी सासू माँ का सबको आशीर्वाद देना, मन को छू जाता है | पहनावे में, बात करने में किसी प्रकार का कोई ताम झाम नहीं, कोई दिखावा नहीं | कितनी सादगी है इस व्लॉग में |



मजे की बात तो यह है कि इनके ये व्लॉग्स सभी को बहुत पसंद आ रहे हैं | उन्होंने यूट्यूब पर ये चॅनल १ जनवरी को प्रारंभ किया और केवल ४ महीनों में ही उनके ५७ हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो गये हैं | उनके एक एक व्हिडियो को १८-१९ लाख से ज्यादा व्ह्यूज हैं | जब हम आत्मनिर्भर भारत की बात करते हैं, तो उसका इससे अच्छा उदाहरण क्या हो सकता है |


pal _1  H x W:


एक गांव में रहने वाली, २५ लोगों के परिवार की एक बहु, यूट्यूबर है, और उसके इतने सारे सब्स्क्रायबर्स हैं, पूरी दुनिया से लाखों लोग उसका व्हिडियो देखते हैं | Women Empowerment का इससे बडा उदाहरण क्या हो सकता है | आप भी जरूर देखें इनके व्लॉग्स | एक प्यारी सी मुस्कान आपके चेहरे पर भी आ जाएगी |

 

- निहारिका पोल सर्वटे