करण जौहर की ये ५ फिल्में जिनमें आप लॉजिक नहीं ढूँढेंगे पर एँजॉय जरूर करेंगे..

    25-May-2020
|

आज करण जौहर का जन्मदिन है | और बॉलिबुड करण जौहर के बिना अधूरा है, ऐसा हम जरूर कह सकते हैं | आज उनके बर्थडे पर उनकी ५ ऐसी फिल्मों को याद करते हैं, जिनमें शायद लॉजिक तो नहीं है, लेकिन मॅजिक जरूर है | याने कि आज भी अगर ये फिल्में आपके सामने लगा दी जाएँ तो आप उन्हें देखे बिना नहीं रह सकते | आप उन्हें नेपोटिझम के लिये याद करें, आप उन्हें उनके कॉफी विथ करन के लिये याद करें या फिर किसी और बात पर याद करें, लेकिन ये फिल्में देखकर आप उन्हें जरूर याद करेंगे |


Karan_1  H x W:


१ . कुछ कुछ होता है : ये करण जौहर की पहली फिल्म थी | अब ये फिल्म कब आई कैसी थी, कहानी क्या थई ये तो सभी को पता है, लेकिन आपने कभी गौर किया है कि इस फिल्म में ८ साल की बच्ची हर साल जन्मदिन पर मां का दिया खत कैसे पढ सकती है ? याने कि जब उसको पहला खत मिला होगा तब वह १ साल की थी, और इस उम्र में क्या कोई भी बच्चा पढ लिख सकता है ? तो जैसा कि मैंने कहा लॉजिक ढूँढने ना जाए, मॅजिक को एंजॉय करें | खैर बाद में करण जौहर ने भी कहा है, कि वे काफी कन्फ्यूज थे, जब उन्होंने ये फिल्म बनाई |



Karan_1  H x W:


२. कभी खुशी कभी गम :
बहुत ही चर्चित यह फिल्म भी सभी की पसंदीदा है | और आज भी जब टीव्ही पर आती है तब हम सब रटे रटाए डायलॉग्स बोलते हुए इस फिल्म का लुत्फ उठाते हैं | इसमें भी मजेदार बात ये है कि राहुल और अंजली को घर से निकाल दिया जाता है, और कुछ साल बाद ही वे लंदन में इतने अमीर हो जाते हैं | ये जादू कहाँ से आया भाई हमें भी बता दो | साथ ही जब रोहन अपने बडे भाई को ढूँढने जाता है तो केवल एक सोशल मीडिया साईट के माध्यम से उस तक आसानी से पँहुच जाता है | इतने बडे लंदन में कैसे पॉसिबल है ये? लेकिन फिर एक बार लॉजिक के आगे मॅजिक का बोलबाला है | तो य़े फिल्म भी बहुत लोगों की पसंदीदा है, और आप इसे इग्नोर नहीं कर सकते |




३. स्टूडंट ऑफ द इअर : यहां हम पहली स्टूडंट ऑफ द इयर याने कि आलिया भट्ट वाली SOTY की बात कर रहे हैं | इतने अमीर लोग, इनहा हाय फाय स्कूल, ऐसी हाय फाय प्रतियोगिता, थायलँड में शादी जहाँ पूरा स्कूल पँहुच जाता है | कहाँ होता है ये सब? कौन सी है ये दुनिया ? लेकिन फिर भी इस फिल्म की फॅन फॉलोइंग भी कम नहीं है | ये फिल्म तो कहीं से भी लॉजिकल नहीं है, लेकिन इसकी कहानी ने इसे इंटरेस्टिंग बनाया है | उस समय के लिये फ्रेश फेसेस और अलग कहानी ने सबका दिल जीत लिया | और SOTYफेमस हो गई |


Karan_1  H x W:


४. कभी अलविदा न कहना : ये फिल्म अलग ही फिल्म थी | बिखरे हुए रिश्तों पर आधारित इस फिल्म में ये लोग ऐसा क्यूँ करते हैं ? ऐसी भी क्या परेशानी है इन पति पत्नियों को आपस में और है भी तो भी ये दूसरों के पास क्यूँ जाते हैं, चीट क्यूँ करते हैं, ऐसे कई सवाल आपके मन में आएँगे | खैर लॉजिक को थोडा साइड में रख कर फिल्म की कहानी और गाने एँजॉय करने के लिये आप ये फिल्म जरूर देख सकते हैं |


Karan_1  H x W:


५. ऐ दिल है मुश्किल : ये एक कन्फ्यूज्ड लव्हस्टोरी है | और इसकी कहानी काफी अलग है | जहाँ पर प्यार, प्यार का इजहार, लोगों का मिलना, ब्रेक अप सभई कुछ कन्फ्यूजन है | लेकिन फिर भी जब भी ये फिल्म टीव्ही पर आती है, अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर के फॅन्स इसे देखे बिना नहीं रह सकते |


Karan_1  H x W:


करण जौहर की फिल्मों में कुछ तो जादू है | खासकर उन फिल्मों में जिसे उन्होंने लिखा और निर्देशित किया है | ऐसा जादू जो लॉजिक भूलने पर मजबूर कर देता है, और मॅजिक पर विश्वास बना देता है | आगे भी ऐसी कई फिल्में आती रहेंगी और दर्शक उन्हें एंजॉय करते रहेंगे | तब तक चलिये विश करते हैं, इन फिल्मों के पीछे के हीरो को | Happy Birthday Karan !!!!