क्यों ट्रेंड कर रहा है Lockdown4.0 ?

    12-May-2020
|

आज सुबह से ही ट्विटर पर Lockdown4.0 ट्रेंड कर रहा है | जबकि अब तक ऐसी कोई खबर आई भी नहीं है | लेकिन ऐसा क्यूँ ? तो हुआ यूँ कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात ८ बजे फिर एक बार देश के नाम संदेश देने की बात की है | वे आज रात ८ बजे पुन: एक बार देश के नाम संबोधन देने वाले हैं, और ये संबोधन किस बारे में होगा ? इस विषय में सबके मन में उत्सुकता है | और सभी यह अनुमान लगा रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी फिर एक बार लॉकडाउन बढाने का निर्णय बताने जा रहे हैं | और इसी लिये Lockdown4.0 ट्रेंड कर रहा है | 


Lockdown4.0_1  

 


ट्विटर पर #Lockdown4.0 ट्रेंड करने के साथ ही इसी सिलसिले में कई मीम्स भी दिखाई दे रहे हैं | कई ट्वीट्स तो ऐसे भी थे, जिसमें लोग कह रहे हैं, “अगला टास्क देने बिग बॉस रात ८ बजे आ रहे हैं” | मजाक को अलग भी कर दिया जाए तो सभी के मन में इस विषय में बहुत उत्सुकता है, आज रात प्रधानमंत्री देश के नाम क्या संबोधन देंगे |







क्या यह कोरोना को लेकर ही होगा ? या फिर पाक अधिकृत काश्मीर के बारे में भी इस बार कुछ कहा जाएगा | यदि कोरोना के बारे में है भी तो क्या लॉकडाउन बढेगा ? या फिर अलग अलग फेज में लॉकडाउन कम किया जाएगा ? यह सब जानने के लिये रात ८ बजे सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अवश्य सुनें |