सबका लाडला मोगली आ गया है वापस.. जंगलबुक का पुन: प्रसारण प्रारंभ

    08-Apr-2020
|

जबसे देश में लॉकडाउन घोषित हुआ है, पूरा देश दूरदर्शन से मानों जुड गया है | पूरा देश ३ दशक पीछे जाकर पुन: वो पुराने दिन जी पा रहा है | रामायण, महाभारत, ब्योमकेश बक्शी और शक्तिमान के साथ साथ अब 90’s kids का पसंदीदा मोगली भी उनसे वापस मिलने आ रहा है | आज से ही दूरदर्शन पर जंगल बुक का भी पुन: प्रसारण प्रांरभ हुआ है | और अब 90’s kids को ऐसा लग रहा है मानों जैसे उनका बचपन लौट आया हो |


jungle book_1  

दोपहर १ बजे याने कि महाभारत खत्म होने के बाद डीडी नॅशनल पर जंगल बुक का प्रसारण किया जा रहा है | गुलजार लिखित ‘जंगल जंगल बात चली है पता चला है, चड्डी पहन के फूल खिला है, फूल खिला है’ गाना आज भी हम सभी की जबान पर रटा हुआ है | और जब भी यह गीत प्रारंभ होता है, हम जरूर अपने बचपन में पँहुच जाते हैं |



लेकिन इस पुन: प्रसारण में यह गीत नहीं बजाया जा रहा | इस कारण काफी फॅन्स नाराज हैं, और लोगों ने ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लॅटफॉर्म्स के माध्यम से अपनी नाराजगी जताई है | सभी को वह पुराना गीत वापस चाहिये | लेकिन सभी खुश भी हैं कि उन्हें पुन: एकबार मोगली की दुनिया को जीने का मौका मिलेगा |