एक दीप से सहस्त्र दीप जगमगा उठे…

    06-Apr-2020
|

५ एप्रिल रात ९ बजे ९ मिनिट तक संपूर्ण भारत जगमगा रहा था, असंख्य दीपों के साथ, मोमबत्तियों के साथ और मोबाइल की फ्लॅशलाइट्स के साथ | संपूर्ण देश ने एकता की वह तस्वीर देखी, जो आज की परिस्थिती में देश का मनोबल बढाने के लिये अत्यावश्यक थी | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर सारा देश एकसाथ एकजुट होकर खडा था | कोरोना के संकट ने जब देश को घेर रखा है, ऐसी परिस्थिती में इन दियों ने मन में आशा की एक किरण अवश्य जगाई है |


9pm_1  H x W: 0


कल रात सारा देश कोरोना के खिलाफ एकसाथ खडा दिखाई दिया | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर सभी ने रात ९ बजे अपने अपने घरों में दिये जलाए, और मानवता का संदेश दिया | प्रधानमंत्री के एक आवाहन पर सारा देश पुन: एकसाथ आ खडा हुआ | यह नजारा देखने लायक था | सारा देश जगमगा रहा था | यह कोई दिवाली का उत्सव नहीं था, बल्की मानवता के लिये देश की एकजुटता का परिचय था | सोशल मीडिया के सभी प्लॅटफॉर्म्स चाहे वो फेसबुक हो, व्हॉट्सएप हो, इंस्टाग्राम हो या ट्विटर, जगमगाते दियों की रोशनी से भर गये थे | देशवासियों ने एकबार फिर प्रधानमंत्री के साथ खडे होकर देश के प्रति अपने प्रेम का परिचय दिया |



केवल नेताओं नें और आम लोगों नें ही नहीं तो रतन टाटा, अमिताभ बच्चन, रजनीकांत, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और दीपिका, अनुष्का और विराट ऐसे कयी कलाकारों और सेलिब्रिटीज ने भी इस कार्य में अपना योगदान दिया है | इंटरनेट पर झोपडियों में जल रहे दियों और रतन टाटा के हाथ में जल रहे दिये की तस्वीरें बहुत व्हायरल हुईं | यही सच्ची तस्वीर है हमारे देश की, जहाँ हर कोई एक समान है, और जहाँ हर कोई देशसेवा में बराबर का हिस्सेदार है |



Ratan tata_1  H

Ratan tata_1  H


कई लोगों ने इस समय पटाखे जलाए, और इस पूरी घटना को उत्सव का रूप देने का प्रयत्न किया | सोशल मीडिया पर कईयों ने इसे ट्रोल भी किया | इस प्रकार की घटनाएँ नकारात्मकता को बढावा देती हैं | और यह नहीं होना चाहिये था | सोशल मीडिया पर इसका विरोध भी किया गया | लेकिन जहाँ ५% नकारात्मकता नजर आई वहीं ९५% सकारात्मकता ने संपूर्ण देश के जज्बे को द्विगुणित किया है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को धन्यवाद देते हुए कोरोना के खिलाफ जंग में ये जज्बा कायम रखने की अपील की है |