कल इरफान खान, आज ऋषि कपूर.. फिल्मी दुनिया का एक और मोती बिखरा..

    30-Apr-2020
|

ऋषि कपूर नहीं रहे | कल पूरा देश इरफान खान के जाने से दु:खी था | इस दु:ख से फिल्म जगत के फॅन्स संभले भी नहीं थे, कि आज सुबह खबर आई, ऋषि कपूर नहीं रहे | और फिर एक बार सारी सिनेदुनिया शोक में डूब गई | ऋषि कपूर पिछले दो सालों से ‘ल्यूकेमिया’ अर्थात ब्लड कँसर की बीमारी से पीडित थे | दो सालों से उनका इलाज भी चल रहा था | उन्हें हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया था | आखिरकार इस लंबी बीमारी के साथ उनकी जारी जंग आज सुबह 8:45 पर खत्म हुई | कपूर परिवार भारतीय फिल्म दुनिया का अहम परिवार माना जाता है | आज ऋषि कपूर के साथ अभिनय का एक दौर खत्म हो गया |


Rishi Kapoor_1  


ऋषि कपूर के मित्र, उनके साथी कलाकार, और लंबे समय तक सिल्वर स्क्रीन पर उनका साथ निभाने वाले हीरो अमिताभ बच्चनने ट्विटर पर अपनी भावनाएँ व्यक्त की, वे लिखते हैं, “वे नहीं हे !! ऋषि कपूर नहीं रहे !! मैं बिखर चुका हूँ…!!” उनके इन शब्दों से उनके दु:ख का अंदाजा लगाया जा सकता है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्विटर के माध्यम से अपना दु:ख व्यक्त किया है, “बहुमुखी प्रतिभा के धनी, खुशदिल और सभी के प्रिय | ये थे ऋषि कपूर | वे प्रतिभा की खान थे | मुझे उनके साथ की गई चर्चाएँ याद हैं | सोशल मीडिया पर भी कई बार बात होती थी | वे देश की प्रगती के लिये सदैव तत्पर थे | उनके निधन से बहुत दु:ख पँहुचा है | उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं | ओम शांति”


Rishi Kapoor_1  



कल इरफान खान के जाने के बाद सारी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी थी | और आज ऋषि कपूर के निधन की खबर आई | ऐसा कहा जा सकता है मानों फिल्म इंडस्ट्री को कोई ग्रहण लग गया हो | उनके साथ काम करने वाला हर कलाकार, हर व्यक्ति, उनकी जिंदादिली को याद करता है | माधुरी दीक्षित, शिल्प शेट्टी, सोनम कपूर, जूही चावला, सोनाली बेंद्रे, विकी कौशल, शंकर महादेवन, सोनी निगम, अक्षय कुमार, प्रियंका चोप्रा, पापोन, परिनीती चोप्रा, तापसी पन्नू आदी कई कलाकारों ने ऋषि कपूर जी के लिये अपनी भावनाएँ सोशल मीडिया के माध्यम से व्यक्त की हैं |






कपूर परिवार की ओर से ऋषि कपूर के फॅन्स के लिये एक विशेष संदेश भी जारी किया गया है | कपूर परिवार ने बताया है, “ हम सभी के प्यारे ऋषि कपूर आज सुबह 8:45 बजे हॉस्पिटल में, शांती से इस दुनिया को अलविदा कह गये | पिछले दो सालों से वे ल्यूकेमिया इस बीमारी के जंग लड रहे थे | डॉक्टर्स और हॉस्पिटल के स्टाफ ने कहा कि अंत तक उन्होंने हॉस्पिटल में सभी का दिल बहलाया | 

वे बहुत ही जिंदादिल रहे | इन दो सालों में उन्होंने पूरी जिंदादिली से जीने की इच्छा रखी | परिवार, मित्र, खाना पिना और फिल्म ये उनके पसंदीदा विषय रहते थे | जो भी उनसे इस समय में मिला वो आश्चर्यचकित था ये देख कर, कि किस प्रकार उन्होंने इस बीमारी को अपने ऊपर हावी नहीं होने दिया | संपूर्ण दुनिया के उनके फॅन्स से उन्हें जो प्यार मिला वे उसके लिया बहुत ही शुक्रगुजार थे | उनके जाने के बाद हमें यह समझना चाहिये कि हम उन्हें आँसुओं के साथ नहीं तो अक मुस्कान के साथ याद करें, उन्हें यही अच्छा लगता |



इस निजी क्षति के वक्त हम यह भी समझ रहे हैं कि पूरी दुनिया इस वक्त एक बहुत बडे संकट से गुजर रही है | आने जाने और एक स्थान पर लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध लगे हैं | हम ऋषि जी के सभी फॅन्स, मित्र परिवार ये ये ही दरख्वास्त करना चाह रहे हैं कि, वे इस कठिन वक्त में कानून का पालन करें | याद रखिये वे भी यही करते, यही चाहते |”


ऋषि कपूर के जाने से अभिनय की दुनिया का एक दौर खत्म हो गया है, जैसा कि अक्षय कुमार ने कहा, “ ये किसी बुरे सपने जैसा लग रहा है |” २०२० अवश्य ही एक कठिन और समस्याओं से भरा हुआ वर्ष है | इरफान खान और ऋषि कपूर का जाना हमें यह सीख दे गया कि हम सभी अपना अपना बहुत ध्यान रखें, प्यार करें, प्यार बाँटे…| जिंदगी का कोई भरोसा नहीं, कब क्या हो जाए!!!!!